1 UPSC HINDI QUIZ 28.10.2023 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः संयुक्त राष्ट्र यूनिवर्सिटी- इंस्टीट्यूट फार एनवायरनमेंट एंड ह्यूमन सिक्योरिटी के द्वारा ‘इंटरकनेक्टेड डिजास्टर रिस्क रिपोर्ट 2023’ तैयार की गई है। संयुक्त राष्ट्र इंटरकनेक्टेड डिज़ास्टर रिस्क रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय- पर्यावरण और मानव सुरक्षा संस्थान (UNU-EHS) द्वारा जारी एक विज्ञान-आधारित वार्षिक रिपोर्ट है, इसका प्रथम प्रकाशन वर्ष 2021 में किया गया था। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: संयुक्त राष्ट्र यूनिवर्सिटी- इंस्टीट्यूट फार एनवायरनमेंट एंड ह्यूमन सिक्योरिटी के द्वारा ‘इंटरकनेक्टेड डिजास्टर रिस्क रिपोर्ट 2023’ तैयार की गई है। रिपोर्ट के प्रमुख निष्कर्ष संयुक्त राष्ट्र इंटरकनेक्टेड डिज़ास्टर रिस्क रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय- पर्यावरण और मानव सुरक्षा संस्थान (UNU-EHS) द्वारा जारी एक विज्ञान-आधारित वार्षिक रिपोर्ट है, इसका प्रथम प्रकाशन वर्ष 2021 में किया गया था। प्रत्येक वर्ष रिपोर्ट आपदाओं के कई वास्तविक उदाहरणों का विश्लेषण करती है और बताती है कि वे एक-दूसरे से तथा मानवीय कार्यों से कैसे जुड़े हुए हैं। यह रिपोर्ट दर्शाती है कि कैसे स्थिर प्रतीत होने वाली प्रणालियाँ एक महत्त्वपूर्ण सीमा पार होने तक धीरे-धीरे निष्क्रिय हो सकती हैं, जिसके परिणामस्वरूप विनाशकारी प्रभाव पड़ सकते हैं। यह रिपोर्ट "रिस्क टिपिंग पॉइंट्स" की अवधारणा प्रस्तुत करती है जो सामाजिक पारिस्थितिक तंत्र द्वारा जोखिमों को रोकने की अक्षमता तथा विनाशकारी प्रभावों के बढ़ते जोखिम को दर्शाते हैं। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सेमीकंडक्टर/अर्द्धचालक आपूर्ति शृंखला साझेदारी के विकास पर भारत और जापान के बीच सहयोग ज्ञापन को मंज़ूरी दी है। सेमीकंडक्टर आपूर्ति शृंखला में भारत-जापान के बीच सहयोग ज्ञापन (MoC) उद्योग और डिजिटल प्रगति की दिशा में सेमीकंडक्टर के महत्त्व को चिह्नित करता है। इस सहयोग ज्ञापन पर सर्वप्रथम जुलाई में भारत के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और जापान के अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्रालय के बीच हस्ताक्षर किये गए थे। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सेमीकंडक्टर/अर्द्धचालक आपूर्ति शृंखला साझेदारी के विकास पर भारत और जापान के बीच सहयोग ज्ञापन को मंज़ूरी दी है। बीते कुछ समय से भारत अर्द्धचालक आपूर्ति के क्षेत्र में अपनी विश्वसनीय उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास कर रहा है, विशेषकर ऐसे समय में जब बहुत सारी कंपनियाँ सेमीकंडक्टर के लिये चीन पर अपनी निर्भरता को कम करने की कोशिश कर रही हैं, जो कि काफी लंबे समय से इलेक्ट्रॉनिक्स के उत्पादन का केंद्र रहा है। सेमीकंडक्टर आपूर्ति शृंखला में भारत-जापान के बीच सहयोग ज्ञापन (MoC) उद्योग और डिजिटल प्रगति की दिशा में सेमीकंडक्टर के महत्त्व को चिह्नित करता है। इस सहयोग ज्ञापन पर सर्वप्रथम जुलाई में भारत के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और जापान के अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्रालय के बीच हस्ताक्षर किये गए थे। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः स्काईरूट द्वारा विक्रम-1 रॉकेट का अनावरण किया गया। विक्रम-1 एक बहुस्तरीय प्रक्षेपण यान है जो लगभग 100 किलोग्राम पेलोड को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित करने में सक्षम है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: अंतरिक्ष स्टार्ट-अप स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा स्वदेशी रूप से निर्मित विक्रम-1 रॉकेट का अनावरण किया गया, जिससे 2024 की शुरुआत में उपग्रहों को पृथ्वी की निचली कक्षा में पहुंचाने की उम्मीद है। विक्रम-1 एक बहुस्तरीय प्रक्षेपण यान है जो लगभग 300 किलोग्राम पेलोड को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित करने में सक्षम है। यह एक ऑल-कार्बन-फाइबर-बॉडी रॉकेट है जो कई उपग्रहों को कक्षा में लॉन्च कर सकता है और इसमें 3 डी-मुद्रित तरल इंजन हैं। 18 नवंबर, 2022 को विक्रम-एस रॉकेट के सफल प्रक्षेपण के बाद विक्रम-1 स्काईरूट का दूसरा रॉकेट होगा। 'द मैक्स-क्यू कैंपस' का उद्घाटन भी विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने किया है। यह दक्षिण हैदराबाद के ममीडिपल्ली में जीएमआर एयरोस्पेस और इंडस्ट्रियल पार्क में स्काईरूट का नया मुख्यालय है। स्काईरूट का मुख्यालय 60,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है और इसे एक ही छत के नीचे देश की सबसे बड़ी निजी रॉकेट विकास सुविधा के रूप में जाना जाता है। नए मुख्यालय भवन में अंतरिक्ष प्रक्षेपण वाहनों के निर्माण के लिए डिजाइन, विनिर्माण और परीक्षण सुविधाएं और 300-सदस्यीय, मजबूत कार्यबल के लिए डिजाइन स्थान एकीकृत है। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः सेना की पहली 'वर्टिकल विंड टनल’ उत्तर प्रदेश के विशेष बल प्रशिक्षण स्कूल में स्थापित की गई है। यह सुविधा वास्तविक जीवन की फ्री फ़ॉल स्थितियों का अनुकरण करेगी, जो सैन्य प्रशिक्षुओं को कॉम्बैट फ़्री फॉल (सीएफएफ) में अपने कौशल को बढ़ाने की अनुमति देगी। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: 'वर्टिकल विंड टनल’ को हिमाचल प्रदेश के एक प्रशिक्षण स्कूल में स्थापित किया गया है। भारतीय सेना की पहली वर्टिकल विंड टनल (VWT) का उद्घाटन सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने किया। यह सुविधा वास्तविक जीवन की फ्री फ़ॉल स्थितियों का अनुकरण करेगी, जो सैन्य प्रशिक्षुओं को कॉम्बैट फ़्री फॉल (सीएफएफ) में अपने कौशल को बढ़ाने की अनुमति देगी। विशिष्ट वायु वेग के साथ एक नियंत्रित वातावरण, प्रशिक्षुओं को विभिन्न सीएफएफ परिदृश्यों का अभ्यास करने में सक्षम करने के लिए ‘वर्टिकल विंड टनल’ द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस ‘वर्टिकल विंड टनल’ की स्थापना भारतीय सेना के अपने प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने और परिचालन तत्परता में सुधार करने के प्रयासों का हिस्सा है। वीडब्ल्यूटी को एसएफटीएस में सीएफएफ प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में एकीकृत किया जाएगा। यह प्रशिक्षुओं को हवा में और पैराशूट खोलने के दौरान फ्री-फ़ॉल स्थितियों के अभ्यस्त होने में सहायता करेगा। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः हैकथॉन विमर्श 2023 का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। हैकथॉन का मुख्य उद्देश्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों (एलईए) के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए उपकरण विकसित करना है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: हैकथॉन विमर्श 2023 का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। हैकथॉन विमर्श 2023, पुलिस के लिए 5जी तकनीक के उपयोग पर एक राष्ट्रीय हैकथॉन, पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी) के महानिदेशक, श्री बालाजी श्रीवास्तव द्वारा लॉन्च किया गया। हैकथॉन का मुख्य उद्देश्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों (एलईए) के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए उपकरण विकसित करना है। दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने अपनी सहायक टेलीकॉम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (टीसीओई) के साथ छात्रों, स्टार्टअप और एमएसएमई के साथ हैकथॉन आयोजित करने के लिए बीपीआर एंड डी के साथ हाथ मिलाया है। इस हैकथॉन में 9 प्रॉब्लम स्टेटमेंट तैयार किये गये हैं। इस हैकथॉन में तीन चरणों में विचारों की स्क्रीनिंग की जाएगी। चरण I और II वर्चुअल मोड में किया जाएगा जबकि चरण III फिजिकल मोड में नोडल केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक प्रॉब्लम स्टेटमेंट के विजेता को 1.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। विजेताओं की घोषणा फरवरी 2024 में समापन सत्र के दौरान की जाएगी। पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (बीपीआर एंड डी) को गृह मंत्रालय में 5जी अनुप्रयोगों के उपयोग के मामलों के लिए गृह मंत्रालय के उत्कृष्टता केंद्र के रूप में नामित किया गया है। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 28.10.2023 ALL EXAM QUIZ 30.10.2023