Sun. Apr 19th, 2026
0

UPSC HINDI QUIZ 25.10.2023

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. विश्व के शीर्ष ग्रेफाइट उत्पादक (लगभग 65%) और निर्यातक चीन ने बैटरी की प्रमुख सामग्री के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।
  2. ये प्रतिबंध चिप के निर्माण के लिये आवश्यक दो धातुओं- गैलियम और जर्मेनियम पर 1 अगस्त, 2023 से लागू प्रतिबंधों के समान है, जिन्होंने देश के बाहर कीमतों को बढ़ा दिया है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. द लैंसेट रीजनल हेल्थ साउथ-ईस्ट एशिया में प्रकाशित एक हालिया अध्ययन से पता चला है कि पूरे भारत में सर्वाइकल कैंसर के रोगियों के जीवित रहने की दर में महत्त्वपूर्ण क्षेत्रीय असमानताएँ मौजूद है।
  2. सर्वाइकल कैंसर अर्थात् गर्भाशय ग्रीवा कैंसर महिला के गर्भाशय ग्रीवा (योनि से गर्भाशय का प्रवेश द्वार) में होने वाला एक प्रकार का कैंसर है।
  3. सर्वाइकल कैंसर के लगभग सभी मामले (99 प्रतिशत) उच्च जोखिम वाले ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) के संक्रमण से जुड़े हैं, जो यौन संपर्क के माध्यम से फैलने वाला वायरस है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. वैश्विक नेताओं ने संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क में SDG शिखर सम्मेलन के दौरान सतत् विकास लक्ष्यों (SDG) को प्राप्त करने में धीमी प्रगति के बारे में आशंका व्यक्त की।
  2. वार्षिक SDG फंडिंग अंतर, जो महामारी से पहले 2.5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर था, अब बढ़कर अनुमानित 4.2 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है, जो SDG को प्राप्त करने के लिये पर्याप्त निवेश की तत्काल आवश्यकता पर बल देता है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. निर्यात प्रतिबंधों के बीच सरकार ने ‘नेशनल कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट्स लिमिटेड’ (NCEL) के माध्यम से 11 देशों में 12 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) गैर-बासमती सफेद चावल की बिक्री करने का फैसला किया है।
  2. घरेलू कीमतों में उछाल के बाद 20 जुलाई,2023 को विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था।
  3. इसके बाद से तीन अलग-अलग निर्देशों में इसने एनसीईएल के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात, भूटान, मॉरीशस, सिंगापुर, नेपाल, कैमरून, कोटे डी आइवर, गिनी गणराज्य, मलेशिया, फिलीपींस और सेशेल्स को 12.52 एलएमटी चावल के निर्यात को मंजूरी देने के लिए 20 जुलाई,2023 की अधिसूचना को जारी की।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारत का कर-से-जीडीपी अनुपात लगातार तीसरे वर्ष बढ़ा।
  2. प्रत्यक्ष करों के अंतर्गत, आयकर वृद्धि में बहुत अधिक उछाल देखा गया है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!