0 UPSC HINDI QUIZ 23.10.2023 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर अब तक के सबसे जोरदार भूकंप का पता लगाया है. मंगल ग्रह पर इनसाइट लैंडर के द्वारा 2.7 की तीव्रता वाले भूकंप दर्ज किये गए हैं, जो पृथ्वी पर भले ही बड़ा न हो, लेकिन मंगल ग्रह के लिए यह एक बड़ा झटका है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर अब तक के सबसे जोरदार भूकंप का पता लगाया है. अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के इनसाइट लैंडर से पता चला है कि पिछले साल 4 मई को यहां जोरदार भूकंप (Earthquake) आया था. हालांकि इसकी तीव्रता 4.7 के आसपास थी, लेकिन यह मंगल ग्रह (Mars) पर पृथ्वी के मुकाबले ज्यादा बताई गई है. वैज्ञानिकों के मुताबिक यह टेक्टॉनिक प्लेटों में हलचल के कारण आया है. प्रमुख बिंदु मंगल ग्रह पर इनसाइट लैंडर के द्वारा 4.7 की तीव्रता वाले भूकंप दर्ज किये गए हैं, जो पृथ्वी पर भले ही बड़ा न हो, लेकिन मंगल ग्रह के लिए यह एक बड़ा झटका है। 4.7 तीव्रता का भूकंप मंगल ग्रह के दक्षिणी गोलार्ध में अल-क़ाहिरा वालिस क्षेत्र में केंद्रित था, जो भूमध्य रेखा के ठीक उत्तर में इनसाइट के स्थान से लगभग 2,000 किमी दक्षिण-पूर्व में था। मंगल ग्रह पर अधिकांश भूकंप इनसाइट के पूर्व में स्थित सेर्बेरस फॉसे नामक क्षेत्र दर्ज किये गए हैं। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे, डेलावेयर विश्वविद्यालय, कोलंबिया विश्वविद्यालय और येल स्कूल ऑफ द एन्वायरनमेंट के शोधकर्त्ताओं की एक टीम द्वारा कृषि क्षेत्र के संबंध में एक शोध किया गया, जिसे नेचर वॉटर जर्नल में प्रकाशित किया गया है। यह अध्ययन भारत के उत्तरी मैदानी इलाकों, विशेष रूप से इंडो-गंगेटिक क्षेत्र में जल की खपत तथा सतत् कृषि पर केंद्रित है। यह अध्ययन भारत में ऊपरी, मध्य और निचली गंगा बेसिन/क्षेत्र को कवर करते हुए उत्तर प्रदेश, बिहार तथा पश्चिम बंगाल के 24 ज़िलों पर केंद्रित था। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे, डेलावेयर विश्वविद्यालय, कोलंबिया विश्वविद्यालय और येल स्कूल ऑफ द एन्वायरनमेंट के शोधकर्त्ताओं की एक टीम द्वारा कृषि क्षेत्र के संबंध में एक शोध किया गया, जिसे नेचर वॉटर जर्नल में प्रकाशित किया गया है। यह अध्ययन भारत के उत्तरी मैदानी इलाकों, विशेष रूप से इंडो-गंगेटिक क्षेत्र में जल की खपत तथा सतत् कृषि पर केंद्रित है। यह अध्ययन भारत में ऊपरी, मध्य और निचली गंगा बेसिन/क्षेत्र को कवर करते हुए उत्तर प्रदेश, बिहार तथा पश्चिम बंगाल के 124 ज़िलों पर केंद्रित था। खरीफ सीज़न के दौरान चावल के स्थान पर कदन्न और ज्वार की खेती तथा रबी सीज़न में गेहूँ के बजाय ज्वार की खेती करने से गंगा के मैदानी क्षेत्रों में जल की खपत को 32% तक कम किया जा सकता है। साथ ही किसानों के मुनाफे को 140% तक बढ़ाया जा सकता है। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः भारत सरकार विश्व स्वास्थ्य संगठन के रोगों के अंतर्राष्ट्रीय वर्गीकरण के 11वें संशोधन में पारंपरिक चिकित्सा स्थितियों पर एक पूरक अध्याय के दूसरे मॉड्यूल के रूप में आयुर्वेद और संबंधित पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को शामिल करने पर जोर दे रही है। इस कदम का उद्देश्य इन पारंपरिक प्रणालियों को वैश्विक मान्यता और एकीकरण के लिए एक मानकीकृत भाषा प्रदान करना है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारत सरकार विश्व स्वास्थ्य संगठन के रोगों के अंतर्राष्ट्रीय वर्गीकरण के 11वें संशोधन में पारंपरिक चिकित्सा स्थितियों पर एक पूरक अध्याय के दूसरे मॉड्यूल के रूप में आयुर्वेद और संबंधित पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को शामिल करने पर जोर दे रही है। प्रमुख बिंदु इस कदम का उद्देश्य इन पारंपरिक प्रणालियों को वैश्विक मान्यता और एकीकरण के लिए एक मानकीकृत भाषा प्रदान करना है। रोगों का अंतर्राष्ट्रीय वर्गीकरण (ICD) दुनिया में स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों के लिए एक आम भाषा के रूप में कार्य करती है, जो उन्हें मानकीकृत जानकारी साझा करने की अनुमति देती है। भारतीय चिकित्सा पद्धति को विश्व मानचित्र पर लाना और इसे एक मानकीकृत भाषा प्रदान करना है। यह सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज से संबंधित डब्ल्यूएचओ के बड़े उद्देश्यों के अनुरूप, बीमा कवरेज और प्रतिपूर्ति प्रणालियों में पारंपरिक चिकित्सा के एकीकरण को सक्षम करेगा। यह पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा के मानदंडों और मानक विकास से भी जोड़ेगा। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः देश के टेलीकॉम कंपनियों को सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि टेलीकॉम कंपनियों द्वारा अदा किए गए प्रवेश शुल्क के साथ-साथ परिवर्तनीय वार्षिक लाइसेंस शुल्क के भुगतान को राजस्व व्यय नहीं बल्कि पूंजीगत व्यय माना जाएगा और तदनुसार कर लगाया जाएगा। आयकर विभाग की एक अपील की 33 समान याचिकाओं का निपटारा करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा 1999 की नई दूरसंचार नीति के तहत DoT (दूरसंचार विभाग) की प्रकृति में लाइसेंस शुल्क पूंजीगत है। इसे आय कर अधिनियम की धारा 35ABB के अनुसार परिशोधित किया जा सकता है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: देश के टेलीकॉम कंपनियों को सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि टेलीकॉम कंपनियों द्वारा अदा किए गए प्रवेश शुल्क के साथ-साथ परिवर्तनीय वार्षिक लाइसेंस शुल्क के भुगतान को राजस्व व्यय नहीं बल्कि पूंजीगत व्यय माना जाएगा और तदनुसार कर लगाया जाएगा। प्रमुख बिंदु सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश को रद्द कर दिया जिसमें 31 जुलाई 1999 से पहले और बाद की लाइसेंस फीस को पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) और राजस्व व्यय के रूप में अलग-अलग वर्गीकृत किया गया था। आयकर विभाग की एक अपील की 33 समान याचिकाओं का निपटारा करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा 1999 की नई दूरसंचार नीति के तहत DoT (दूरसंचार विभाग) की प्रकृति में लाइसेंस शुल्क पूंजीगत है और इसे आय कर अधिनियम की धारा 35ABB के अनुसार परिशोधित किया जा सकता है। भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया है कि दूरसंचार कंपनियों द्वारा प्रवेश शुल्क और परिवर्तनीय वार्षिक लाइसेंस शुल्क के भुगतान को पूंजीगत व्यय माना जाना चाहिए एवं उन पर कर लगाया जाना चाहिए। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने गुजरात के कच्छ जिले के धोरडो गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों में से एक के रूप में सम्मानित किया। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने 19 अक्टूबर को इस उपलब्धि की घोषणा की। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने गुजरात के कच्छ जिले के धोरडो गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों में से एक के रूप में सम्मानित किया। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने 19 अक्टूबर को इस उपलब्धि की घोषणा की। यह सम्मान टिकाऊ और जिम्मेदार पर्यटन में गांव के अनुकरणीय योगदान को दर्शाती है। धोरडो कच्छ के सफेद रण के बगल में स्थित एक छोटा सा गाँव है और सर्दियों में वार्षिक रण उत्सव की मेजबानी के लिए जाना जाता है। धोरडो को एक स्थायी ग्रामीण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है जिससे यह वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर आ गया। हाल ही में, धोरडो ने जी-20 इंडिया पहल के तहत पहली पर्यटन कार्य समूह की बैठक की मेजबानी की। यह महत्वपूर्ण घटना अंतरराष्ट्रीय पर्यटन पारिस्थितिकी तंत्र में गांव के बढ़ते महत्व को और रेखांकित करती है। 2021 में, यूएनडब्ल्यूटीओ ने सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव पुरस्कार लॉन्च किया। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 23.10.2023 ALL EXAM QUIZ 25.10.2023