Mon. Apr 13th, 2026
  • अरुणाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के तीन बाघ अभयारण्यों में विशेष बाघ सुरक्षा बल (एसटीपीएफ) के गठन को मंजूरी दी।
  • राज्य के तीन टाइगर रिजर्व नामदाफा, पक्के और कमलांग में विशेष बाघ सुरक्षा बल (एसटीपीएफ) का गठन किया जाएगा।
  • नामदाफा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में स्थित है।
  • पक्के टाइगर रिजर्व अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग जिले में है। इसे पाखुई टाइगर रिजर्व के नाम से जाना जाता था।
  • कमलांग बाघ अभयारण्य अरुणाचल प्रदेश के लोहित जिले में स्थित है।
  • राज्य कैबिनेट ने कहा कि इससे बाघों और उनके आवासों की सुरक्षा में मदद मिलेगी। यह इन बाघ अभ्यारण्यों में अन्य अवैध गतिविधियों को नियंत्रित करेगा।
  • कैबिनेट ने अरुणाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक और निवेश नीति 2020 में संशोधन को भी मंजूरी दे दी।

Login

error: Content is protected !!