Fri. Apr 24th, 2026
1

UPSC HINDI QUIZ

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. अरुणाचल प्रदेश को हाल ही में अरुणाचल याक चुरपी, खाव ताई (खामती चावल) और तांगसा वस्त्र के लिये भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्रदान किया गया है।

2. भौगोलिक संकेत (GI) टैग कुछ उत्पादों पर प्रयुक्त एक चिह्न है जो किसी विशिष्ट भौगोलिक स्थान या मूल से संबद्ध है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. इंटरनेशनल कोरल रीफ इनिशिएटिव (ICRI) ने ग्लोबल फंड फॉर कोरल रीफ्स (GFCR) और हाई-लेवल क्लाइमेट चैंपियंस (HLCC) की साझेदारी में कोरल रीफ ब्रेकथ्रू पहल की शुरुआत की है।

2. इस पहल को वर्ष 2023 में आयोजित 27वें इंटरनेशनल कोरल रीफ इनिशिएटिव की आम बैठक में लॉन्च किया गया।

3. यह राष्ट्रों और संगठनों के बीच एक वैश्विक साझेदारी है जो विश्व भर में प्रवाल भित्तियों एवं संबंधित पारिस्थितिकी प्रणालियों को संरक्षित करने का प्रयास करती है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. 11 अक्तूबर, 2023 को कोलंबो, श्रीलंका में होने वाली 25वीं मंत्रिपरिषद की बैठक के दौरान श्रीलंका, हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (IORA) की अध्यक्षता संभालने के लिये तैयार है।

2. यह वर्ष 2023 से 2025 तक इस एसोसिएशन की अध्यक्षता करेगा। बांग्लादेश ने नवंबर 2021 से नवंबर 2023 तक इसकी अध्यक्षता की। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश राज्यों के बीच निर्णय हेतु अंतर-राज्य नदी जल विवाद अधिनियम -1956 के तहत मौजूदा कृष्णा जल विवाद न्यायाधिकरण- II के लिये एक अन्य संदर्भ की शर्तों के मुद्दे को मंज़ूरी दे दी है।

2. कृष्णा जल विवाद न्यायाधिकरण-II का गठन केंद्र सरकार द्वारा अप्रैल 2004 में ISRWD अधिनियम, 1956 की धारा 3 के तहत कृष्णा नदी से संबंधित जल-वितरण/नियंत्रण विवादों को निपटाने और सुलझाने के लिये किया गया था।

3. इसका गठन महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश राज्यों के बीच कृष्णा नदी के जल-वितरण/नियंत्रण विवाद का समाधान करने के लिये किया गया था।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. नेशनल स्नो एंड आइस डेटा सेंटर के वैज्ञानिकों ने सर्दियों के दौरान अंटार्कटिक समुद्री बर्फ में ऐतिहासिक कमी की सूचना दी, जिससे पर्यावरण और जलवायु पर इसके व्यापक प्रभाव के बारे में चिंताएं बढ़ गईं।

2. नेशनल स्नो एंड आइस डेटा सेंटर ने पुष्टि की है कि सर्दियों के दौरान अंटार्कटिक समुद्री बर्फ अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच गई है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!