Wed. Jun 24th, 2026

वीर गाथा परियोजना के तीसरे संस्करण में भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1.36 करोड़ से अधिक स्कूली छात्रों की सक्रिय भागीदारी देखी गई।

वीर गाथा परियोजना

  • 2021 में वीरता पुरस्कार पोर्टल (Gallantry Awards Portal) (GAP) के तहत शुरू की गई।
  • इस परियोजना का उद्देश्य सशस्त्र बलों के बहादुरी के कृत्यों को उजागर करना और छात्रों के बीच देशभक्ति एवं नागरिक चेतना के मूल्यों को स्थापित करना है।
  • छात्रों ने इन बहादुर व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए कविताएँ, पेंटिंग, निबंध, वीडियो और बहुत कुछ प्रस्तुत किया जाता है।

प्रमुख गतिविधियाँ

  • वीर गाथा प्रोजेक्ट 3.0 के तहत स्कूल स्तर पर विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिसमें स्कूलों ने अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियाँ MyGov पोर्टल पर अपलोड कीं।
  • 100 विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर चुना जाएगा।
  • शिक्षा मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया जाएगा।
  • प्रत्येक को 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा।
  • जिला स्तर पर (4 विजेता) और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश (8 विजेता) स्तर पर विजेताओं को भी मान्यता दी जाएगी और सम्मानित किया जाएगा।
  • वीर गाथा परियोजना के दो संस्करण  संस्करण-I और संस्करण-II क्रमशः 2021 और 2022 में आयोजित किए गए हैं।

Login

error: Content is protected !!