Fri. Jun 19th, 2026
  • भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में इस बार भी रेपो रेट को 6.50 फीसदी पर बरकरार रखा गया है.
  • आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में लिए गए फैसले के बारे में बताया.
  • यह लगातार चौथी बार है जब रेपो रेट में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. मौद्रिक नीति समिति केंद्र सरकार द्वारा गठित और आरबीआई के गवर्नर के नेतृत्व वाली एक समिति है. 
  • रेपो रेट वह दर है जिस पर भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) सरकारी प्रतिभूतियों के बदले भारत में वाणिज्यिक बैंकों या वित्तीय संस्थानों को पैसा उधार देता है। 2023 में मौजूदा रेपो रेट 6.50% है।
  • यदि आरबीआई रेपो रेट कम करता है, तो इससे बाजार में धन की आपूर्ति बढ़ जाती है, जिससे अर्थव्यवस्था को बढ़ने में मदद मिल सकती है।

Login

error: Content is protected !!