केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन नितिन गुप्ता के कार्यकाल को बढ़ा दिया है.
आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार नितिन गुप्ता 30 जून 2024 तक सीबीडीटी चेयरमैन के पद पर बने रहेंगे.
नितिन गुप्ता 1986 बैच के इंडियन रेवेन्यू सर्विस ऑफिसर हैं.
सीबीडीटी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में निर्णय लेने वाली शीर्ष इकाई है
भारत में प्रत्यक्ष कर से संबंधित सभी मामले 1 जनवरी 1964 से केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड को सौंप दिए गए और इसे राजस्व बोर्ड अधिनियम 1963 से अधिकार प्राप्त है।
सीबीडीटी वित्त मंत्रालय में राजस्व विभाग का एक हिस्सा है।
एक ओर सीबीडीटी भारत में प्रत्यक्ष कर की नीतियों और योजनाओं के लिए आवश्यक निविष्टियां प्रदान करता है वहीं दूसरी ओर यह आयकर विभाग के माध्यम से प्रत्यक्ष कर कानूनों के प्रशासन के लिए जिम्मेदार है।
अध्यक्ष जो भारत सरकार के पदेन विशेष सचिव होते हैं, सीबीडीटी का प्रमुख होता है। इसके अलावा, सीबीडीटी के छह सदस्य होते हैं जो भारत सरकार के पदेन अपर सचिव होते हैं।