3 UPSC HINDI QUIZ 22.09.2023 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वैश्विक स्तर पर उच्च रक्तचाप (High BP) पर अपनी पहली रिपोर्ट जारी की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि उच्च रक्तचाप से पीड़ित हर पांच में से लगभग चार लोगों का पर्याप्त इलाज नहीं किया जाता है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वैश्विक स्तर पर उच्च रक्तचाप (High BP) पर अपनी पहली रिपोर्ट जारी की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि उच्च रक्तचाप से पीड़ित हर पांच में से लगभग चार लोगों का पर्याप्त इलाज नहीं किया जाता है। लेकिन अगर देश इलाज का दायरा बढ़ाएंगे तो 2023 और 2050 के बीच 76 मिलियन (7.6 करोड़) मौतों को रोका जा सकता है। डब्ल्यूएचओ ने उच्च रक्तचाप यानि हाई ब्लड प्रेशर पर अपनी रिपोर्ट जारी की है। प्रमुख बिंदु उच्च रक्तचाप (हाई बीपी) दुनिया भर में तीन में से एक वयस्क को प्रभावित कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार उच्च रक्तचाप घातक स्थिति स्ट्रोक, दिल का दौरा, दिल की विफलता, गुर्दे की क्षति और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है। हृदय संबंधी बीमारियों के कारण होने वाली आधी से अधिक मौतों (52 प्रतिशत) का कारण उच्च रक्तचाप होता है। उच्च रक्तचाप को सरल और कम लागत वाली दवा के साथ प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है उच्च रक्तचाप वाले पांच में से केवल एक व्यक्ति ने इसे नियंत्रित किया है, यद्यपि उपचार संभव है। उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों की संख्या 1990 और 2019 के बीच दोगुनी(650 मिलियन से 1.3 बिलियन) हो गई है। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः भारतीय रक्षा मंत्रालय ने वास्तविक नियंत्रण रेखा और नियंत्रण रेखा पर तैनाती के लिए प्रलय बैलिस्टिक मिसाइलों की एक रेजिमेंट की खरीद को मंजूरी दे दी है। इसे चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) और पाकिस्तान से लगी नियंत्रण रेखा (LoC) पर स्थापित किया जायेगा। यह भारतीय सेना के लिए एक बड़ा फैसला है। सेना इन मिसाइलों को पारंपरिक उद्यमों के साथ स्थापित किया है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: भारतीय रक्षा मंत्रालय ने वास्तविक नियंत्रण रेखा और नियंत्रण रेखा पर तैनाती के लिए प्रलय बैलिस्टिक मिसाइलों की एक रेजिमेंट की खरीद को मंजूरी दे दी है। इसे चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) और पाकिस्तान से लगी नियंत्रण रेखा (LoC) पर स्थापित किया जायेगा। यह भारतीय सेना के लिए एक बड़ा फैसला है। सेना इन मिसाइलों को पारंपरिक उद्यमों के साथ स्थापित किया है। हाल ही में रक्षा खरीद परिषद की बैठक में मंजूरी दे दी गई थी। यह 150 से 500 किलोमीटर तक दुश्मनों को रोक सकता है।इस मिसाइल का 21 दिसंबर और 22 दिसंबर 2022 को दो बार परीक्षण किया था। प्रलय प्रलय' सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है। 'प्रलय' की मारक क्षमता 150 से 500 किलोमीटर है। यह 350 किलोग्राम से 700 किलोग्राम तक का पारंपरिक हथियार ले जा सकता है। यह अत्यधिक बहुमुखी है क्योंकि विभिन्न प्रकार के हथियार ले जाने में सक्षम है। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर किसानों के कल्याण के लिए किसान ऋण पोर्टल (KRP),घर-घर KCC अभियान और WINDS मैनुअल लॉन्च पर ध्यान केंद्रित करते हुए परिवर्तनकारी पहलों की एक श्रृंखला शुरू किये । किसान ऋण पोर्टल (KRP) कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, पशुपालन और डेयरी विभाग (DAH&D), RBI एवं नाबार्ड के सहयोग से विकसित किया गया है उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर कल किसानों के कल्याण के लिए किसान ऋण पोर्टल (KRP),घर-घर KCC अभियान और WINDS मैनुअल लॉन्च पर ध्यान केंद्रित करते हुए परिवर्तनकारी पहलों की एक श्रृंखला शुरू किये । पहल के प्रमुख बिंदु किसान ऋण पोर्टल (KRP) कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, पशुपालन और डेयरी विभाग (DAH&D), RBI एवं नाबार्ड के सहयोग से विकसित किया गया है, KRP का उद्देश्य किसान क्रेडिट कार्ड के तहत ऋण सेवाओं तक पहुँच में क्रांति लाना है। इसका उद्देश्य किसानों को संशोधित ब्याज अनुदान योजना (Modified Interest Subvention Scheme- MISS) के माध्यम से रियायती कृषि ऋण प्राप्त करने में भी मदद करना है। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः ईरान की संसद ने 20 सितंबर,2021 को एक विवादास्पद 'हिजाब और शुद्धता की संस्कृति के लिए समर्थन' विधेयक को पारित किया, जो इस्लामी ड्रेस कोड का उल्लंघन करने वाली महिलाओं को दंडित करेगा। इस विधेयक के अनुसार, जो महिलाएं हिजाब या इस्लामिक ड्रेस कोड के अनुसार कपड़े नहीं पहनेंगी,तो उन्हें 10 साल तक की जेल की सजा का सामना करना पड़ेगा। 'हिजाब और शुद्धता की संस्कृति के लिए समर्थन' विधेयक को तीन साल की परीक्षण अवधि के लिए मंजूरी दी गई है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: ईरान की संसद ने 20 सितंबर,2021 को एक विवादास्पद 'हिजाब और शुद्धता की संस्कृति के लिए समर्थन' विधेयक को पारित किया, जो इस्लामी ड्रेस कोड का उल्लंघन करने वाली महिलाओं को दंडित करेगा। मुख्य बिंदु इस विधेयक के अनुसार, जो महिलाएं हिजाब या इस्लामिक ड्रेस कोड के अनुसार कपड़े नहीं पहनेंगी,तो उन्हें 10 साल तक की जेल की सजा का सामना करना पड़ेगा। 'हिजाब और शुद्धता की संस्कृति के लिए समर्थन' विधेयक को तीन साल की परीक्षण अवधि के लिए मंजूरी दी गई है। विधेयक में मीडिया और सोशल नेटवर्क पर नग्नता को बढ़ावा देने या हिजाब का मज़ाक उड़ाने वालों और उन वाहनों के मालिकों के लिए जुर्माने का भी प्रस्ताव है, जिनमें महिला चालक या यात्री ने हिजाब या उचित कपड़े नहीं पहने हैं। विधेयक को अब मौलवियों और न्यायविदों की एक रूढ़िवादी संस्था ‘गार्जियन काउंसिल’ के पास अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। यदि वे विधेयक को संविधान और शरिया के साथ असंगत मानते हैं तो उन्हें वीटो की शक्ति प्राप्त है। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः उड़िया वैज्ञानिक स्वाति नायक को बोरलॉग फील्ड अवार्ड 2023 के प्राप्तकर्ता के रूप में चुना गया। स्वाति नायक वर्तमान में फिलीपींस स्थित सीजीआईएआर-इंटरनेशनल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट में बीज प्रणाली और उत्पाद प्रबंधन के लिए एक वैज्ञानिक और दक्षिण एशिया प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: उड़िया वैज्ञानिक स्वाति नायक को बोरलॉग फील्ड अवार्ड 2023 के प्राप्तकर्ता के रूप में चुना गया। स्वाति नायक वर्तमान में फिलीपींस स्थित सीजीआईएआर-इंटरनेशनल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईआरआरआई) में बीज प्रणाली और उत्पाद प्रबंधन के लिए एक वैज्ञानिक और दक्षिण एशिया प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। स्वाति नायक को किसानों को मांग-संचालित चावल बीज प्रणालियों में शामिल करने, परीक्षण, तैनाती और जलवायु-लचीला और पौष्टिक चावल किस्मों की पहुंच और अपनाने को बढ़ावा देने के लिए उनके नवोन्वेषी दृष्टिकोण के लिए यह परस्कार प्राप्त हुआ। यह पुरस्कार उन्हें विश्व खाद्य पुरस्कार की प्रतिष्ठित चयन जूरी द्वारा प्रदान किया गया, जिसमें वैश्विक खाद्य उत्पादन और भूख और कुपोषण से निपटने में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला गया। अपने 13 साल के करियर के दौरान, स्वाति नायक ने 10,000 से अधिक ऑन-फार्म और तुलनात्मक परीक्षण आयोजित किए हैं, जिससे कई देशों में बीज प्रणालियों के माध्यम से 20 से अधिक जलवायु-लचीला, उच्च उपज, जैव-फोर्टिफाइड और स्वस्थ चावल किस्मों का प्रसार हुआ है। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation UPSC QUIZ 21.09.2023 UPSC QUIZ 23.09.2023