- डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर एसोसिएशन (डीआईपीए) ने समिट डिजिटल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) धनंजय जोशी को चेयरमैन नियुक्त किया है।
- जोशी इस पद पर भारती एंटरप्राइजेज के चेयमैन अखिल गुप्ता का स्थान लेंगे। गुप्ता साल 2011 से दूरसंचार उद्योग से जुड़े इस निकाय के चेयरमैन हैं।
- डीआईपीए ने अमेरिकन टावर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी संदीप गिरोत्रा को एसोसिएशन का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया है।
डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स एसोसिएशन
- डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स एसोसिएशन (डीआईपीए) एक गैर-लाभकारी उद्योग निकाय है जो भारत में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर उद्योग का प्रतिनिधित्व करता है।
- इसकी स्थापना 2010 में टॉवर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स एसोसिएशन (टीआईपीए) के रूप में की गई थी, लेकिन इसकी सदस्यता के व्यापक दायरे को प्रतिबिंबित करने के लिए 2020 में इसका नाम बदलकर डीआईपीए कर दिया गया।
