1 UPSC HINDI QUIZ 20.09.2023 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः भारत के पश्चिम बंगाल में स्थित शांतिनिकेतन ने यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त होने का प्रतिष्ठित दर्जा हासिल कर लिया है। वर्ष 2014 से ही शांतिनिकेतन को यूनेस्को (UNESCO) द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता दिलाने के प्रयास चल रहे हैं। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारत के पश्चिम बंगाल में स्थित शांतिनिकेतन ने यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त होने का प्रतिष्ठित दर्जा हासिल कर लिया है। वर्ष 2010 से ही शांतिनिकेतन को यूनेस्को (UNESCO) द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता दिलाने के प्रयास चल रहे हैं। शांतिनिकेतन को यूनेस्को द्वारा भारत के 41वें विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता दी गई है। यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल विश्व धरोहर स्थल वह स्थान है जो यूनेस्को द्वारा अपने विशेष सांस्कृतिक या भौतिक महत्त्व के लिये सूचीबद्ध किया गया है। विश्व धरोहर स्थलों की सूची यूनेस्को विश्व धरोहर समिति द्वारा प्रशासित अंतर्राष्ट्रीय 'विश्व धरोहर कार्यक्रम' द्वारा रखी जाती है। यह वर्ष 1972 में यूनेस्को द्वारा अपनाई गई विश्व सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत के संरक्षण से संबंधित अभिसमय नामक एक अंतर्राष्ट्रीय संधि में सन्निहित है। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा की गई गणना के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023 में भारत में भारतीय कंपनियों द्वारा इनवार्ड प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में वृद्धि के साथ-साथ आउटवार्ड डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (ODI) में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) किसी देश के एक फर्म या व्यक्ति द्वारा दूसरे देश में स्थित व्यावसायिक गतिविधियों में किया गया निवेश है। यह विभिन्न प्रकार का हो सकता है, जैसे शेयर खरीदना, सहायक कंपनी अथवा संयुक्त उद्यम स्थापित करना या ऋण प्रदान करना अथवा प्रौद्योगिकी हस्तांतरण करना। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा की गई गणना के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023 में भारत में भारतीय कंपनियों द्वारा इनवार्ड प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) में वृद्धि के साथ-साथ आउटवार्ड डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (ODI) में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) किसी देश के एक फर्म या व्यक्ति द्वारा दूसरे देश में स्थित व्यावसायिक गतिविधियों में किया गया निवेश है। यह विभिन्न प्रकार का हो सकता है, जैसे शेयर खरीदना, सहायक कंपनी अथवा संयुक्त उद्यम स्थापित करना या ऋण प्रदान करना अथवा प्रौद्योगिकी हस्तांतरण करना। FDI को आर्थिक विकास का एक प्रमुख चालक माना जाता है, क्योंकि यह मेज़बान देश में पूंजी, प्रौद्योगिकी, कौशल, बाज़ार तक पहुँच और रोज़गार के अवसर प्रदान कर सकता है। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः केंद्र सरकार और ऑटोमोटिव टायर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के साथ मिलकर पूर्वोत्तर राज्यों में प्राकृतिक रबड़ की खेती व उत्पादन के लिये समर्पित क्षेत्र को विस्तारित करने के लिये एक परियोजना शुरू की है। टायर निर्माताओं ने वर्ष 2021 में शुरू हुई इस पाँच वर्ष की परियोजना के लिये 1,000 करोड़ रुपए के निवेश का आश्वासन दिया है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: केंद्र सरकार और ऑटोमोटिव टायर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के साथ मिलकर पूर्वोत्तर राज्यों में प्राकृतिक रबड़ की खेती व उत्पादन के लिये समर्पित क्षेत्र को विस्तारित करने के लिये एक परियोजना शुरू की है। टायर निर्माताओं ने वर्ष 2021 में शुरू हुई इस पाँच वर्ष की परियोजना के लिये 1,000 करोड़ रुपए के निवेश का आश्वासन दिया है। भारत में रबड़ बाज़ार की स्थिति प्राकृतिक रबड़ एक बहुपयोगी और आवश्यक कच्चा माल है जो कुछ पौधों की प्रजातियों( मुख्य रूप से रबड़ के पेड़) के लेटेक्स अथवा दूधिया तरल पदार्थ से प्राप्त होता है, जिसे वैज्ञानिक रूप से हेविया ब्रासिलिएन्सिस के नाम से जाना जाता है। इस लेटेक्स में कार्बनिक यौगिकों का एक जटिल मिश्रण होता है, जिसका प्राथमिक घटक पॉलीआइसोप्रीन नामक बहुलक होता है। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः नोबेल पुरस्कारों के प्रशासन के लिए जिम्मेदार नोबेल फाउंडेशन ने घोषणा की है कि इस वर्ष के नोबेल पुरस्कार विजेताओं को अतिरिक्त 1 मिलियन स्वीडिश क्राउन प्राप्त होंगे, जिससे कुल वित्तीय पुरस्कार 11 मिलियन स्वीडिश क्राउन (लगभग $986,000) हो जाएगा। पुरस्कार राशि बढ़ाने के निर्णय का उद्देश्य इसे फाउंडेशन की बेहतर वित्तीय स्थिति के साथ जोड़ना है। 2012 में, वित्तीय कारणों से पुरस्कार राशि को 10 मिलियन क्राउन से घटाकर 8 मिलियन कर दिया गया था। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: नोबेल पुरस्कारों के प्रशासन के लिए जिम्मेदार नोबेल फाउंडेशन ने घोषणा की है कि इस वर्ष के नोबेल पुरस्कार विजेताओं को अतिरिक्त 1 मिलियन स्वीडिश क्राउन प्राप्त होंगे, जिससे कुल वित्तीय पुरस्कार 11 मिलियन स्वीडिश क्राउन (लगभग $986,000) हो जाएगा। पुरस्कार राशि बढ़ाने के निर्णय का उद्देश्य इसे फाउंडेशन की बेहतर वित्तीय स्थिति के साथ जोड़ना है। 2012 में, वित्तीय कारणों से पुरस्कार राशि को 10 मिलियन क्राउन से घटाकर 8 मिलियन कर दिया गया था। इसके बाद, 2017 में यह राशि बढ़ाकर 9 मिलियन कर दी गई और 2020 में इसे बढ़ाकर 10 मिलियन कर दिया गया। फिजियोलॉजी या मेडिसिन, फिजिक्स, केमिस्ट्री, साहित्य और शांति सहित विभिन्न श्रेणियों में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा आने वाले दिनों में की जाएगी, जो 2 अक्टूबर से शुरू होगी। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः भारत ने लगभग 55,000 करोड़ रुपये मूल्य के नौ रक्षा खरीद प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी है। ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत स्वीकृत इन प्रस्तावों में 12 Su-30 MKI लड़ाकू जेट, ध्रुवस्त्र हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों का अधिग्रहण और डोर्नियर विमान के उन्नयन शामिल हैं उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारत ने लगभग 45,000 करोड़ रुपये मूल्य के नौ रक्षा खरीद प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी है। ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत स्वीकृत इन प्रस्तावों में 12 Su-30 MKI लड़ाकू जेट, ध्रुवस्त्र हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों का अधिग्रहण और डोर्नियर विमान के उन्नयन शामिल हैं। यह फैसला पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ चल रहे सीमा गतिरोध के बीच आया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने इन परियोजनाओं के लिए आवश्यकता की स्वीकृति प्रदान की। मुख्य फोकस भारतीय विक्रेताओं से सोर्सिंग, ‘आत्मनिर्भर भारत’ लक्ष्य के साथ तालमेल बिठाने और स्वदेशीकरण प्रयासों को बढ़ाने पर है। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation UPSC HINDI QUIZ 19.09.2023 UPSC QUIZ 21.09.2023