Fri. Apr 10th, 2026

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में तेंदुओं की आबादी के स्थायी प्रबंधन के लिये तेंदुओं का स्टरलाइज़ेशन/नसबंदी करने का निर्णय लिया है।गुजरात के वन विभाग ने विशेषकर गिर राष्ट्रीय उद्यान और उसके आसपास तेंदुओं की नसबंदी का भी प्रस्ताव रखा है।

तेंदुओं का स्टरलाइज़ेशन

  • केवल वर्ष 2019-20 में ही महाराष्ट्र में तेंदुओं के हमले के कारण 58 लोगों की मौत हुई, यह वर्ष 2010-18 में 97 मौतों में से आधे से अधिक है।
  • महाराष्ट्र ने बढ़ते तेंदुए-मानव संघर्ष, बढ़ती तेंदुए की आबादी और तेंदुए और मानव समुदायों दोनों की रक्षा करने के लिये तेंदुओं की नसबंदी करने का निर्णय लिया है।
  • प्रस्तावित नसबंदी कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण कानूनों और विनियमों का अनुपालन करते हुए इन चुनौतियों का समाधान करना है।

चिंताएँ

  • तेंदुओं की नसबंदी के बारे में चिंताओं में इसकी प्रभावशीलता के बारे में संदेह, व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान की आवश्यकता, पशु चिकित्सा कौशल विकास, तेंदुओं पर संभावित तनाव, पारंपरिक तरीकों के साथ चुनौतियाँ और वैकल्पिक गर्भनिरोधक विकल्प शामिल हैं।
  • संघर्षों को संबोधित करने और संरक्षण प्रयासों के लिये सामुदायिक समर्थन प्राप्त करने पर भी ज़ोर दिया गया है।

हिम तेंदुए से संबंधित महत्त्वपूर्ण तथ्य

  • वैज्ञानिक नाम: पैंथेरा अनकिया (Panthera pardus)
  • तेंदुआ बड़ी बिल्लियों की प्रजातियों (पैंथेरा वर्ग के बाघ, शेर, जगुआर, तेंदुआ और हिम तेंदुए) में सबसे छोटा है तथा इसे विभिन्न प्रकार के आवासों में अनुकूलन करने की क्षमता के लिये जाना जाता है।
  • तेंदुआ एक रात्रिचर जानवर है, जो रात में शिकार करता है।
  • यह अपने क्षेत्र में पाए जाने वाले शाकाहारी जीवों की छोटी प्रजातियों, जैसे- चीतल, हॉग हिरण और जंगली सुअर का भक्षण करता है।
  • मेलेनिज़्म (Melanism) तेंदुओं में एक सामान्य घटना है, जिसमें जानवर की पूरी त्वचा काले रंग की होती है, जिसमें उसके धब्बे भी शामिल हैं।
  • मेलानिस्टिक तेंदुए को अक्सर ब्लैक पैंथर कहा जाता है और भ्रमवश इसे एक अलग प्रजाति मान लिया जाता है।

Login

error: Content is protected !!