राष्ट्रपति मुर्मू ने गांधीनगर (गुजरात विधान सभा)में राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA) डिजिटल हाउस परियोजना शुरू की।
लॉन्च के दौरान गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल भी मौजूद थे।
राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) डिजिटल हाउस परियोजना ‘वन नेशन, वन एप्लीकेशन’ के दृष्टिकोण से प्रेरित है।
यह विधानसभा की कार्यवाही को पूरी तरह कागज रहित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA) एक यूनिकोड-अनुपालक सॉफ्टवेयर है। इसे सभी विधायी निकाय के काम और डेटा को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए विकसित किया गया है।
NeVA (एनईवीए) प्रश्नों की सूची, गतिविधियों की सूची और रिपोर्ट जैसे दस्तावेज़ों तक आसान पहुंच की अनुमति देता है।
प्रधान मंत्री मोदी ने नवंबर 2021 में ‘एक राष्ट्र, एक विधान मंच’ का प्रस्ताव रखा।
अब तक, 21 राज्य विधानसभाओं ने NeVA (एनईवीए) के कार्यान्वयन के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।