- पूर्वी लीबिया में अचानक आई बाढ़ से भूमध्यसागरीय तटीय शहर डर्ना को अपार क्षति का सामना करना पड़ा है।
- तूफ़ान डेनियल ने लीबिया के डर्ना शहर का 20% हिस्सा तबाह कर दिया।
- पूर्वी लीबिया में अचानक आई बाढ़ का मुख्य कारण भूमध्यसागरीय तूफान डैनियल से हुई मूसलाधार बारिश तथा बांध का टूटना है।
- पूर्वोत्तर लीबिया सबसे अधिक औसत वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्रों में से एक है।
- बाढ़ के कारण पूर्वी लीबिया में अपार जन-धन की क्षति हुई है।
बाढ़
- किसी जलमार्ग, जैसे कि नदी, नाला या जल निकासी खाई में पानी बढ़ने के कारण सामान्य रूप से शुष्क क्षेत्र में आने वाली पानी के अतिप्रवाह को बाढ़ कहा जाता है।
- बाढ़ आमतौर पर अचानक नहीं आती है यह कुछ विशेष ऋतु/मौसम में ही आती है।
