3 ALL EXAM HINDI QUIZ 13.09.2023 Daily Quiz 1 / 10 Q1. भारत में कहा पर दुनिया का सबसे ऊंचा लड़ाकू हवाई अड्डा बनाया जाएगा? लद्दाख जम्मू कश्मीर सिक्किम अरुणाचल प्रदेश Explanation: सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) लद्दाख के न्योमा में विश्व का सबसे ऊंचा लड़ाकू हवाई क्षेत्र बना रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 सितंबर, 2023 को जम्मू के देवक ब्रिज पर इस परियोजना की आधारशिला रखेंगे। दक्षिणी लद्दाख का एक प्रमुख गांव न्योमा, पहले से ही 1962 में स्थापित एक भारतीय वायु सेना बेस और एक उन्नत लैंडिंग ग्राउंड (एएलजी) की मेजबानी करता है। न्योमा की ऊंचाई समुद्र तल से प्रभावशाली 4,180 मीटर (13,710 फीट) तक पहुंचती है, जो इसे क्षेत्र के सबसे ऊंचाई वाले स्थानों में से एक बनाती है। 2 / 10 Q2. किस देश ने किंग्स कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2023 जीता है? इराक फिनलैंड बेल्जियम भारत Explanation: इराक ने 49वां वार्षिक किंग्स कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2023 जीता, जिसे किंग्स कप के नाम से जाना जाता है। 10 सितंबर 2023 को 700वीं वर्षगांठ स्टेडियम, चियांग माई, थाईलैंड में खेले गए फाइनल में उसने मेजबान थाईलैंड को हराया। निर्धारित समय की समाप्ति पर दोनों टीमों का स्कोर 2-2 रहाऔर इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में इराक ने 5-4 से जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता में सर्वोच्च रैंक वाली टीम इराक की हैं जिसका वर्तमान विश्व रैंक 70वां है, इसके बाद भारत (विश्व में 99वां), लेबनान (100वां) और थाईलैंड (113वां ) हैं। वार्षिक किंग्स कप फुटबॉल टूर्नामेंट या किंग्स कप एक वार्षिक, 4 देशों की पुरुष फुटबॉल चैम्पियनशिप है। इसका आयोजन फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ थाईलैंड द्वारा किया जाता है। इसकी शुरुआत 1968 में हुई थी. 3 / 10 Q3. किसे गोयल शांति पुरस्कार 2021-22 से सम्मानित किया गया है? जीतेन्द्र सिंह सतीश धवन रितु करिधल एस सोमनाथ Explanation: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में उनके योगदान के लिए गोयल शांति पुरस्कार 2021-22 से सम्मानित करेगा। सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डॉ बिंदेश्वर पाठक 2015 में गोयल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले पहले व्यक्ति थे। इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ के कस्तूरीरंगन को 1998 में गोयल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गोयल पुरस्कार की स्थापना हमारे देश की सेवा के लिए काम कर रहे भारतीय वैज्ञानिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए अमेरिका में बसे प्रवासी भारतीय, स्वर्गीय श्री राम एस गोयल द्वारा की गई थी। इन पुरस्कारों से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के लिए, 1991 में गोयल फाउंडेशन नामक एक ट्रस्ट की स्थापना की गई, जिसके सलाहकार बोर्ड के संयोजक प्रोफेसर एस.पी. सिंह (श्री गोयल के करीबी दोस्त) थे। 4 / 10 Q4. यूपीआई सक्षम एटीएम लॉन्च करने वाला पहला सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक कौन सा बन गया है? स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया बैंक ऑफ़ इंडिया ऑफ़ महाराष्ट्र बैंक ऑफ़ बड़ौदा Explanation: भारत का दूसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) सक्षम एटीएम (ऑटोमेटेड टेलर मशीन) शुरू करने वाला भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक बन गया है। इससे पहले, हिताची पेमेंट सर्विसेज ने अपने ब्रांड नाम हिताची मनी स्पॉट एटीएम के तहत भारत का पहला यूपीआई सक्षम एटीएम लॉन्च किया था। जिन बैंकों में भारत सरकार की 51% या अधिक इक्विटी हिस्सेदारी होती है उन्हें भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कहा जाता है। एसबीआई भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है। 8 सितंबर 2023 को जारी एक बयान में, बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा कि उसने देश भर में 6,000 से अधिक एटीएम पर यूपीआई एटीएम सुविधा सक्षम कर दी है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के साथ समन्वय में यूपीआई सक्षम एटीएम शुरू किया है। यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) एनपीसीआई द्वारा विकसित किया गया है और यह 2016 में लाइव हुआ था। यह उपयोगकर्ता द्वारा निर्धारित वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (वीपीए) का उपयोग करके तुरंत धनराशि भेजने और प्राप्त करने के लिए एक मोबाइल आधारित 24x7 तेज़ भुगतान प्रणाली है। 5 / 10 Q5. वनडे क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के तीसरे स्पिनर कौन बने है? आदिल राशिद एडम जम्पा मोईन अली सैम करन Explanation: इंग्लैंड के खिलाड़ी मोईन अली ने वनडे क्रिकेट में 100 विकेट पूरा करने वाले इंग्लैंड के तीसरे स्पिनर बन गए है. मोईन साउथेम्प्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड के दूसरे वनडे के दौरान इस मुकाम हासिल किया. मोईन अली के वनडे में 49.20 की औसत से 101 विकेट हो गए है. 194 मैचों में 269 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन इंग्लैंड के अब तक के सबसे सफल वनडे गेंदबाज हैं. 6 / 10 Q6. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में किस खिलाड़ी ने सबसे तेज 13000 रन पूरे किये है? बाबर आजम स्टीव स्मिथ विराट कोहली डेविड वार्नर Explanation: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 13000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए है. कोहली ने 267 पारियों में ही यह मुकाम हासिल किया. कोहली 13,000 एकदिवसीय रन बनाने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए है. इसके साथ ही विराट कोहली ने अपना 47वां वनडे शतक भी जड़ा. कोहली, सचिन के वनडे शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी करने से केवल दो शतक दूर हैं. इससे पहले सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, सनथ जयसूर्या और महेला जयवर्धने यह मुकाम हासिल कर चुके 7 / 10 Q7. एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट के लिए किसके साथ समझौता किया है? टाटा ग्रीन नायरा एनर्जी अडानी ग्रीन इनमें से कोई नहीं Explanation: एनटीपीसी लिमिटेड के स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने डाउनस्ट्रीम एनर्जी कंपनी नायरा एनर्जी (Nayara Energy) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं. इस समझौते का उद्देश्य हरित हाइड्रोजन और हरित ऊर्जा क्षेत्र में अवसरों की खोज करना है. यह समझौता पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप है. नायरा एनर्जी रिफाइनिंग से लेकर रिटेल तक हाइड्रोकार्बन में मजबूत क्षमता के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर की एक डाउनस्ट्रीम कंपनी है. 8 / 10 Q8. नई दिल्ली में 'वन वीक वन लैब' प्रोगाम को किसने लांच किया? राजनाथ सिंह डॉ. जितेंद्र सिंह एस जय शंकर अनुराग ठाकुर Explanation: विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में वन वीक वन लैब कार्यक्रम (One Week One Lab programme) लॉन्च किया. इसके प्रोग्राम के तहत देश भर में फैले 37 वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद प्रयोगशालाओं की उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जायेगा. वैज्ञानिक एवं इन्वे़̮न्श्न् अनुसंधान परिषद भारत का सबसे बड़ा विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी अनुसंधान एवं विकास संस्थान है। इसका वित्तीय प्रबंधन भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा होता है, फिर भी ये एक स्वायत्त संस्था है। इसका पंजीकरण भारतीय सोसायटी पंजीकरण धारा 1860 के अंतर्गत हुआ है। 9 / 10 Q9. नाबार्ड ने डेटा-संचालित इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए किसके साथ समझौता किया है? नीति आयोग सी-डैक मेटा यूएनडीपी इंडिया Explanation: नाबार्ड ने कृषि में डेटा-संचालित इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए यूएनडीपी इंडिया के साथ साझेदारी की है. एक संयुक्त बयान में नाबार्ड और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) ने इसकी घोषणा की. इसका उद्देश्य ओपन-सोर्स डेटा साझा करके छोटे किसानों की आजीविका में सुधार करना है. नाबार्ड भारत में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और शीर्ष सहकारी बैंकों के समग्र विनियमन के लिए एक शीर्ष निकाय है. इसकी स्थापना 1982 में की गयी थी. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) एक संयुक्त राष्ट्र संघ का वैश्विक विकास कार्यक्रम है। 10 / 10 Q10. इंडोनेशिया मास्टर्स 2023 में पुरुष एकल ख़िताब किस खिलाड़ी ने जीता? किरण जॉर्ज लक्ष्य सेन कू ताकाहाशी प्रियांशु रावत Explanation: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किरण जॉर्ज ने इंडोनेशिया मास्टर्स 2023 में पुरुष एकल का खिताब जीत लिया है. बैडमिंटन रैंकिंग में 50वें स्थान पर काबिज किरण जॉर्ज ने जापान के कू ताकाहाशी को हराया. किरण जॉर्ज ने पिछले साल फाइनल में प्रियांशु रावत को हराकर ओडिशा ओपन का ख़िताब जीता था. किरण जॉर्ज इंडोनेशिया मास्टर्स 2023 के फाइनल में पहुंचने वाले एकमात्र भारतीय थे. Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 12.09.2023 ALL EXAM QUIZ 14.09.2023