5 ALL EXAM HINDI QUIZ 07.09.2023 Daily Quiz 1 / 10 Q1. भारत की पहली सोलर सिटी कौन-सी है? सांची वाराणसी इंदौर पुणे Explanation: देश की पहली सोलर सिटी के रूप में मध्य प्रदेश के 'सांची' शहर को स्थापित किया गया है, जिसका उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया. सांची सोलर सिटी में सालाना लगभग 13 हजार 747 टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन कम होगा जो 2 लाख से अधिक वयस्क पेड़ों की क्षमता के बराबर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2070 तक देश के हर राज्य में एक सोलर सिटी विकसित करने का लक्ष्य रखा है. साँची भारत के मध्य प्रदेश राज्य के रायसेन ज़िले में साँची नगर के पास एक पहाड़ी पर स्थित एक छोटा सा गांव है। 2 / 10 Q2. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने किस भारतीय बैंक के साथ स्पॉन्सरशिप डील शाइन की है? स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया पंजाब नेशनल बैंक येस बैंक इंडसइंड बैंक Explanation: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इंडसइंड बैंक के साथ एक बहु-वर्षीय स्पॉन्सरशिप डील शाइन की है. यह डील $20-$24 मिलियन (लगभग 160-200 करोड़ रुपये) की हुई है. इंडसइंड बैंक की इस डील के अतिरिक्त मास्टरकार्ड ने आगामी आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए टॉप स्पॉन्सरशिप के लिए कदम बढ़ाया है. इंडसइंड बैंक लिमिटेड की स्थापना अप्रैल 1994 में हुई थी इसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में है. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद विश्व भर में क्रिकेट की प्रतियोगिताओं की नियन्त्रक तथा नियामक संस्था है। इसकी स्थापना 1909 में ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधियों द्वारा इम्पीरियल क्रिकेट सम्मेलन के रूप में की गयी थी। 3 / 10 Q3. 19वें एशियाई खेलों के लिए भारतीय दल के ऑफिसियल स्पोंसर के रूप में किसे नामित किया गया है? पेटीएम अमूल जिओ एयरटेल इंडिया Explanation: हांगझू, चीन में आयोजित होने वाले 19वें एशियाई 2022 खेलों के लिए भारतीय दल के ऑफिसियल स्पोंसर के रूप में अमूल को नामित किया गया है. 19वें एशियाई खेल 23 सितंबर से 8 अक्टूबर, 2023 तक आयोजित किये जायेंगे. 19वें एशियन गेम्स 2022 में 40 खेलों में 482 इवेंट कराये जायेंगे. यह पिछले वर्ष ही आयोजित होने वाला था लेकिन कोविड-19 के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था. 4 / 10 Q4. मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया है? अजय शर्मा अभिषेक सिन्हा राजेन्द्र अवस्थी श्याम सुंदर गुप्ता Explanation: श्याम सुंदर गुप्ता ने पुणे में मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक का पदभार संभाला है. उन्होंने श्री मुकुल जैन का स्थान लिया है जो 31 अगस्त, 2023 को रिटायर हुए थे. इससे पहले उन्होंने उत्तर रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (सिस्टम) के रूप में कार्य किया है. वह भारतीय रेलवे यातायात सेवा के 1992 बैच के अधिकारी हैं. 5 / 10 Q5. भारत की अध्यक्षता में होने वाले G20 समिट में कितने देशों को 'गेस्ट कंट्री' के रूप में आमंत्रित किया गया है? 7 8 9 10 Explanation: हर वर्ष G20 शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों के अलावा गैर G20 देशों को भी आमंत्रित किया जाता है. भारत ने इस बार अपनी अध्यक्षता के तहत 9 गैर G20 देशों को आमंत्रित किया है जिनमें बांग्लादेश, मिस्त्र, यूएई, नीदरलैंड, मॉरीशस, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर और स्पेन शामिल है. भारत की G20 अध्यक्षता की थीम पीएम मोदी की विदेश नीति के प्रमुख टेम्पलेट - "वसुधैव कुटुंबकम" या "वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर" के अनुरूप है. 20 शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितम्बर को नई दिल्ली में आयोजित किया जायेगा. 6 / 10 Q6. भारत के पहले यूपीआई एटीएम को किस पेमेंट सर्विसेज द्वारा लांच किया गया है? एयरटेल पेमेंट बैंक हिटाची पेमेंट सर्विसेज बजाज फाइनेंस आदित्य बिड़ला कैपिटल Explanation: भारत के पहले यूपीआई एटीएम को हिटाची लिमिटेड की सहायक कंपनी हिटाची पेमेंट सर्विसेज ने लांच कर दिया है. हिटाची पेमेंट सर्विसेज ने एनपीसीआई के सहयोग से इसे लांच किया है. यूपीआई एटीएम कार्ड रहित नकद निकासी की सुविधा प्रदान करता है जिससे फिजिकल डेबिट या क्रेडिट कार्ड ले जाने की आवश्यकता नहीं होती है. UPI ऐप की मदद से यूजर अपने कई बैंक एकाउंट्स से पैसे निकाल सकते है. हिताची पेमेंट सर्विसेज भारत की चुनिंदा गैर-बैंक संस्थाओं में से एक है जिसे भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा देश भर में व्हाइट लेबल एटीएम तैनात करने के लिए लाइसेंस दिया गया है। 7 / 10 Q7. किस राज्य की रहने वाली प्रवीणा अंजना ने मिस इंटरनेशनल इंडिया 2023 का खिताब जीता है? राजस्थान बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र Explanation: उदयपुर (राजस्थान )की 23 साल की प्रवीणा अंजना ने मिस इंटरनेशनल इंडिया 2023 का खिताब जीता और इस अक्टूबर 2023 में जापान में होने वाली मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया। प्रवीणा अंजना ने कम उम्र में अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की और हाल ही में अगस्त में मिस डिवाइन ब्यूटी 2023 प्रतियोगिता में जीत हासिल की। मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता, एक प्रतिष्ठित वैश्विक सौंदर्य प्रतियोगिता, सुंदरता के माध्यम से विश्व शांति और समझ को बढ़ावा देने के मिशन के साथ जापान में हर साल आयोजित की जाती है। 8 / 10 Q8. किस राज्य द्वारा वर्ष 2024 में पहली बार ‘जायद चैरिटी मैराथन’ की मेजबानी की जाएगी? छत्तीसगढ़ केरल तमिलनाडु मध्य प्रदेश Explanation: जायद चैरिटी मैराथन की उच्च आयोजन समिति ने घोषणा की है कि भारत में मैराथन का उद्घाटन संस्करण 2024 में केरल में आयोजित किया जाएगा। मैराथन केरल राज्य के अधिकारियों और संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय समुदाय के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। जायद चैरिटी मैराथन एक प्रमुख खेल आयोजन है जो धर्मार्थ कार्यों के लिए धन जुटाता है। 9 / 10 Q9. अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस मनाया जाता है? 02 सितम्बर 03 सितम्बर 04 सितम्बर 05 सितम्बर Explanation: हर साल 5 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय दान दिवस यानी इंटरनेशनल चैरिटी डे मनाया जाता है। इस दिन भारत में शिक्षक दिवस भी मनाया जाता है। इसे सबसे पहली बार हंगरी में मनाया गया था। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र संघ ने 2012 में हर साल 5 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय दान दिवस मनाने की घोषणा की। उस समय से हर साल 5 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय दान दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना है। इसके लिए दान दिया जाता है। भारत में दान की प्रथा प्राचीन काल से है। 10 / 10 Q10. हाल ही में ‘दुनिया के सबसे ऊंचे लैंडमार्क साइन’ का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाने वाले’हट्टा साइन’ कहाँ स्थित है? जर्मनी यूके यूएई यूएसए Explanation: दुबई होल्डिंग के प्रतिष्ठित हट्टा साइन ने ‘द टैलेस्ट लैंडमार्क साइन’ के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का खिताब तोड़कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा हासिल की है। हजर पर्वत के ऊपर स्थित, 19.28 मीटर लंबी यह प्रभावशाली संरचना हट्टा की पहचान और संयुक्त अरब अमीरात के सबसे सुंदर क्षेत्रों में से एक के रूप में इसकी स्थिति का एक आकर्षक प्रतीक है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का खिताब हट्टा क्षेत्र को वैश्विक चर्चा के केंद्र में लाएगा। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 06.09.2023 ALL EXAM QUIZ 08.09.2023