2 ALL EXAM HINDI QUIZ 02.09.2023 Daily Quiz 1 / 10 Q1. टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड किस राज्य में 28.12 मेगावाट के ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए समझौता किया है? उत्तर प्रदेश बिहार महाराष्ट्र हिमाचल प्रदेश Explanation: टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) ने महाराष्ट्र में 28.12 मेगावाट ग्रीन एनर्जी प्लांट स्थापित करने के लिए सान्यो स्पेशल स्टील मैन्युफैक्चरिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसएसएमआई) के साथ साझेदारी की है. टाटा पावर की शाखा टीपीआरईएल ने टीपी अल्फा लिमिटेड के माध्यम से सान्यो के साथ पावर डिलीवरी समझौते (पीडीए) पर हस्ताक्षर किए हैं. यह प्लांट महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के आचेगांव में स्थापित किया जायेगा. प्लांट से सालाना 61.875 मिलियन इनिट (एमयू) बिजली का उत्पादन होने की उम्मीद है जो एसएसएमआई की इस्पात विनिर्माण इकाई की ऊर्जा आवश्यकता को पूरा करेगी। इससे एसएसएमआई के कार्बन फुटप्रिंट को सालाना 42534 टन तक कम करने में भी मदद मिलेगी। व्यवस्था के अनुसार यह परियोजना मार्च 2024 तक चालू हो जाएगी। 2 / 10 Q2. मिस अर्थ इंडिया 2023 का ख़िताब किसने जीता? प्रियन सेन वंशिका परमार स्वेता शारदा राखी कपूर Explanation: नई दिल्ली में आयोजित मिस डिवाइन ब्यूटी 2023 राष्ट्रीय फाइनल के दौरान राजस्थान की प्रियन सैन ने मिस अर्थ इंडिया 2023 का खिताब जीता। जयपुर की 20 वर्षीय छात्रा, नर्तकी और ताइक्वांडो खिलाड़ी, पिछले साल की विजेता वंशिका परमार की जगह लेंगी, और अब इस दिसंबर में वियतनाम में मिस अर्थ 2023 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयारी करेंगी। उन्हें अपना ताज कोरिया की मौजूदा मिस अर्थ मीना सू चोई से मिला, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया की मिस अर्थ एयर शेरिडन मोर्टलॉक के साथ विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। 3 / 10 Q3. मिस वर्ल्ड 2023 इवेंट का आयोजन किस शहर में किया जायेगा? कोलकाता मुंबई नई दिल्ली कश्मीर Explanation: 71वीं मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता इस साल के अंत में कश्मीर में आयोजित की जाएगी जिसमें 140 देश भाग लेंगे. मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की सीईओ जूलिया मॉर्ले ने इसके बारें में जानकारी दी है. सिनी शेट्टी मिस वर्ल्ड 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. भारत में इस प्रतिष्ठित इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट का आयोजन 27 साल बाद किया जा रहा है. भारत में इससे पहले 1996 में मिस वर्ल्ड कॉम्पिटीशन का आयोजन किया गया था. करीब एक महीने तक चलने वाले इस आयोजन में 130 से अधिक देशों की प्रतिभागी हिस्सा लेंगी. भारत ने अब तक दुनिया को 6 मिस वर्ल्ड दी हैं- रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) और मानुषि चिल्लर (2017). 4 / 10 Q4. किस बैंक ने नए प्रकार के बचत खाते 'इन्फिनिटी सेविंग्स अकाउंट' लॉन्च किया है? एचडीएफसी बैंक एक्सिस बैंक पंजाब नेशनल बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया Explanation: भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक ने ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी तरह का पहला नया बचत खाता संस्करण 'इन्फिनिटी सेविंग्स अकाउंट' लॉन्च किया है. ग्राहक वीडियो केवाईसी प्रक्रिया के जरिए पूरी तरह से डिजिटल तरीके से अकाउंट ओपन करा सकते है. एक्सिस बैंक भारत का तीसरा सबसे बड़ा निजी बैंक है। एक्सिस बैंक का मुख्यालय मुंबई और रजिस्टर्ड ऑफिस अहमदाबाद में है। एक्सिस बैंक की शुरुआत यूटीआई बैंक के रूप में हुई थी। इसकी पहली ब्रांच 2 अप्रैल 1994 को अहमदाबाद में खुली थी। इसका उदघाटन उस समय के वित्त मंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने किया था। 5 / 10 Q5. मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की धनराशि बढ़ा दी गयी है, यह किस राज्य से सम्बंधित है? बिहार उत्तर प्रदेश असम मध्य प्रदेश Explanation: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों के लिए निर्धारित धनराशि 15 हजार से बढ़ा कर 25 हजार करने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत वर्ष 2019 में की गयी थी. इस योजना के तहत लड़कियों को उनकी शिक्षा पूरी करने और एक बेहतर भविष्य के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है. 6 / 10 Q6. विश्व संस्कृत दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है? 28 अगस्त 29 अगस्त 30 अगस्त 31 अगस्त Explanation: विश्व संस्कृत दिवस प्रतिवर्ष विश्व स्तर पर 31 अगस्त को मनाया जाता है. पीएम मोदी ने लोगों को बधाई देते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत का संस्कृत से बहुत खास रिश्ता है. विश्व संस्कृत दिवस, प्राचीन भारत में विद्वानों और संतों द्वारा कई प्रतिष्ठित पुस्तकों, विशेषकर धार्मिक शिक्षाओं में इस्तेमाल की जाने वाली भाषा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है. 7 / 10 Q7. युद्धपोत 'महेंद्रगिरि' को किस शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा तैयार किया गया है? गोवा शिपयार्ड लिमिटेड कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड Explanation: मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में तैयार किया गया युद्धपोत 'महेंद्रगिरि' को 01 सितम्बर को लांच किया गया. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ युद्धपोत का शुभारंभ करेंगी. समारोह में उपराष्ट्रपति मुख्य अतिथि होंगे. यह भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट 17ए के तहत सातवां स्टील्थ फ्रिगेट है. माझगाव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड भारत का अग्रणी शिपयार्ड है।इसका मुख्य कार्य मुंबई एवं न्हावा यार्ड में उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर पनडुब्बियों एवं युद्धपोत का निर्माण करना है। माझगाव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड मुंबई एक आईएसओ 9000 : 2008 कंपनी है जो भारत में एक अग्रणी जहाज निर्माण एवं प्रतितट संरचना यार्ड है। यार्ड की स्थापना 18वीं शताब्दी में की गई थी। 8 / 10 Q8. किस केंद्रीय मंत्रालय ने ‘लघु सिंचाई योजनाओं की छठी जनगणना’ पर रिपोर्ट जारी की है? जल शक्ति मंत्रालय रक्षा मंत्रालय विदेश मंत्रालय पर्यटन Explanation: जल शक्ति मंत्रालय ने लघु सिंचाई योजनाओं की छठी जनगणना पर रिपोर्ट जारी की। इससे पता चला कि राष्ट्रीय स्तर पर भूजल और सतही जल दोनों योजनाओं की संख्या में वृद्धि हुई है। जांच की गई 23.14 मिलियन योजनाओं में से 21.93 मिलियन (94.8 प्रतिशत) भूजल योजनाएं हैं, जबकि 1.21 मिलियन (5.2 प्रतिशत) को सतही जल योजनाओं के रूप में वर्गीकृत किया गया है। 9 / 10 Q9. एफआईडीसी ने अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया है? रजनी शर्मा किरण देसाई उमेश रेवनकर सुलोचना प्रसाद Explanation: श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड के वर्तमान कार्यकारी उपाध्यक्ष उमेश रेवनकर को अग्रणी भारतीय एनबीएफसी वित्तपोषण निकाय वित्त उद्योग विकास परिषद (एफआईडीसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। एफआईडीसी भारत में संपत्ति और ऋण वित्तपोषण में लगी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) का प्रतिनिधि निकाय है। यह नियुक्ति मुंबई में आयोजित बैठक के दौरान प्रबंध समिति द्वारा सर्वसम्मत निर्णय से हुई। एफआईडीसी अध्यक्ष के रूप में उमेश रेवनकर का दो साल का कार्यकाल 23 अगस्त, 2023 को शुरू हुआ। श्रीराम फाइनेंस में अपने पद के अलावा, रेवनकर श्रीराम ग्रुप के भीतर श्रीराम ऑटोमॉल इंडिया लिमिटेड, श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड सहित कई अन्य कंपनियों में निदेशक की भूमिका भी निभाते हैं। 10 / 10 Q10. ISRO भारत की पहली अंतरिक्ष-आधारित वेधशाला आदित्य-एल1 कब लॉन्च करेगा? 1 सितंबर 2 सितंबर 3 सितंबर 4 सितंबर Explanation: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) सूर्य का अध्ययन करने के लिए डिज़ाइन की गई भारत की पहली अंतरिक्ष-आधारित वेधशाला, आदित्य-एल1 लॉन्च करने के लिए तैयार है। प्रक्षेपण 2 सितंबर 2023 को आंध्र प्रदेश स्थित श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष स्टेशन से 11:50 बजे निर्धारित है। इसरो आदित्य एल1 मिशन के लिए ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान-सी57 (पीएसएलवी-सी57) का उपयोग करेगा। उपग्रह को सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के भीतर लैग्रेंज बिंदु L1 के चारों ओर एक प्रभामंडल कक्षा में स्थापित किया जाएगा, जो पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। लैग्रेंज बिंदु तक पहुंचने की यात्रा में लगभग चार महीने लगने का अनुमान है। L1 बिंदु के चारों ओर इस प्रभामंडल कक्षा का एक प्रमुख लाभ यह है कि यह ग्रहण जैसी खगोलीय घटनाओं के हस्तक्षेप के बिना, सौर गतिविधियों को देखने के लिए अबाधित दृश्य प्रदान करता है। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation नितिन गडकरी ने विश्व की पहली इथेनॉल से चलने वाली कार का अनावरण किया उमेश रेवनकर को एफआईडीसी का अध्यक्ष नामित किया