प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 अगस्त को घोषणा की कि जिस पॉइंट पर चंद्रयान -3 लैंडर विक्रम 23 अगस्त को चन्द्रमा की सतह पर उतरा, उसका नाम शिव शक्ति रखा जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रमा पर चंद्रयान -3 की लैंडिंग की उल्लेखनीय उपलब्धि के उपलक्ष्य में 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में भी घोषित किया।
पीएम मोदी की बड़ी घोषणा बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (ISTRAC) में हुई ।
उन्होंने कहा कि उस स्थान का नामकरण करने पर भी चर्चा हुई थी जहां 2019 में चंद्रयान -2 दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, लेकिन उनका मानना था कि ऐसा तभी होना चाहिए जब अगला मिशन सॉफ्ट-लैंडिंग में सफल हो जाए।
2019 में चंद्रयान -2 की हार्ड लैंडिंग पॉइंट को “तिरंगा” नाम दिया गया था ।