1 ALL EXAM HINDI QUIZ 26.08.2023 Daily Quiz 1 / 10 Q1. किस संगठन ने "ग्लोबल इनिशिएटिव ऑन डिजिटल हेल्थ (GIDH)" लॉन्च किया है? यूरोपीय संघ जी20 ओईसीडी विश्व बैंक Explanation: गांधीनगर में आयोजित जी20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के समापन दिवस के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा प्रबंधित नेटवर्क डिजिटल स्वास्थ्य पर वैश्विक पहल (जीआईडीएच) का अनावरण किया। लॉन्च कार्यक्रम की शोभा विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनोम घेब्रेयेसस की उपस्थिति से हुई, जो जीआईडीएच के लॉन्च में शामिल हुए। डॉ. मंडाविया ने इस बात पर जोर दिया कि भारत के जी20 अध्यक्ष ने विभिन्न डिजिटल स्वास्थ्य हस्तक्षेपों को समन्वित करके एक राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य ढांचे की स्थापना में अपनी विशेषज्ञता का लाभ उठाया। जीआईडीएच के लॉन्च के अलावा, डॉ. मंडाविया ने विश्व बैंक की प्रमुख रिपोर्ट 'डिजिटल-इन-हेल्थ - अनलॉकिंग वैल्यू फॉर एवरीवन' का भी अनावरण किया। 2 / 10 Q2. ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन परियोजनाओं के लिए निगरानी सत्यापन और प्रमाणन के लिए एजेंसियों की मान्यता के लिए किसे नोडल प्राधिकरण बनाया गया है? ऊर्जा दक्षता ब्यूरो नीति आयोग केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग Explanation: राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन की प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम में , सरकार ने ' भारत के लिए हरित हाइड्रोजन मानक' को अधिसूचित किया है। ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन परियोजनाओं के लिए निगरानी सत्यापन और प्रमाणन के लिए एजेंसियों की मान्यता के लिए ऊर्जा दक्षता ब्यूरो नोडल प्राधिकरण बनाया. मंत्रालय द्वारा जारी किए गए मानक उन उत्सर्जन सीमाओं की रूपरेखा तैयार करते हैं जिन्हें नवीकरणीय स्रोतों से उत्पादित हाइड्रोजन को ' हरित' के रूप में वर्गीकृत करने के लिए पूरा किया जाना चाहिए। 3 / 10 Q3. यूएस-एफडीए ने पहली रेस्पिरेटरी सिंकाइटियल वायरस (आरएसवी) वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। यह टीका किसके द्वारा विकसित किया गया है? मॉडर्ना एस्ट्राजेनेका जॉनसन एंड जॉनसन फाइजर Explanation: संयुक्त राज्य अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने गर्भावस्था के दौरान बच्चे की सुरक्षा के लिए महिलाओं में उपयोग के लिए पहले रेस्पिरेटरी सिंकाइटियल वायरस वैक्सीन Arexvy को मंजूरी दे दी है। यह टीका फाइजर द्वारा विकसित किया गया है। यह मंजूरी महिलाओं को गर्भावस्था के 32 से 36 सप्ताह के दौरान देने के लिए है जिससे छह महीने की उम्र तक शिशुओं में निचले श्वसन पथ के संक्रमण और गंभीर बीमारी की रोकथाम हो सके। 4 / 10 Q4. किस संस्थान ने 'वन वीक वन लैब' (OWOL) कार्यक्रम शुरू किया है? डीआरडीओ नीति आयोग सीएसआईआर इसरो Explanation: प्रयोगशालाओं के वैज्ञानिक और तकनीकी जुड़ाव को समाज के विभिन्न स्तरों पर विशिष्ट रूप से दिखाने के उद्देश्य से सीएसआईआर ने एक विशिष्ट 'वन वीक वन लैब' (ओडब्ल्यूओएल) कार्यक्रम प्रारंभ किया है। इसका शुभारंभ केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा किया गया, जो सीएसआईआर के उपाध्यक्ष भी हैं। सीएसआईआर-सेंट्रल ग्लास एंड सिरेमिक रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीजीसीआरआई), कोलकाता के लिए सप्ताह भर चलने वाले 'वन वीक वन लैब' का पूर्वावलोकन कार्यक्रम संस्थान में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टीवेशन ऑफ साइंस (आईएसीएस), कोलकाता के निदेशक डॉ. रंजन सेन थे। 5 / 10 Q5. केंद्र सरकार ने किस योजना के तहत 100 माइक्रोसाइट्स परियोजना शुरू की है? प्रधान मंत्री आवास योजना प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन स्वच्छ भारत मिशन Explanation: राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने 23 अगस्त, 2023 को 100 माइक्रोसाइट्स परियोजना के तहत पहला एबीडीएम माइक्रोसाइट आइजोल, मिजोरम में लॉन्च किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने 28 जुलाई, 2023 को देश भर में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) को त्वरित रूप से अपनाने के लिए 100 माइक्रोसाइट्स परियोजना की घोषणा की थी। एबीडीएम माइक्रोसाइट की शुरूआत करने वाला मिजोरम भारत का पहला राज्य बन गया है। 6 / 10 Q6. ब्रिक्स ने हाल में कितने नए देशों को ग्रुप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है? 6 4 5 7 Explanation: ब्रिक्स देशों के समूह ने छह नए देशों को ग्रुप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. इन नए देशों में अर्जेंटीना, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं. इस बार का ब्रिक्स समिट दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में आयोजित किया गया है. नई सदस्यता 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी होगी. ब्रिक्स (BRICS) उभरती राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं के एक संघ का शीर्षक है। इसके घटक राष्ट्र ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका हैं। इन्हीं देशों के अंग्रेज़ी में नाम के प्रथमाक्षरों B, R, I, C व S से मिलकर इस समूह का यह नामकरण हुआ है।इसकी स्थापना 2009 में हुई. 7 / 10 Q7. भारत सरकार ने हाल ही में किस नाम से इनवॉइस प्रोत्साहन स्कीम शुरू की है? 'मेरा बिल मेरा हक' 'मेरा बिल मेरा अधिकार' 'मेरा बिल नई पहल' इनमें से कोई नहीं Explanation: भारत सरकार सभी खरीद के लिए बिल मांगने वाले ग्राहकों की पहल को प्रोत्साहित करने के लिए 'मेरा बिल मेरा अधिकार' (Mera Bill Mera Adhikaar) नाम से एक 'इनवॉइस प्रोत्साहन योजना' शुरू कर रही है. इसे सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर आगे बढ़ाया जा रहा है. यह पायलट योजना 1 सितंबर, 2023 को शुरू की जाएगी. इसे शुरुआत में पुडुचेरी, दादरा नगर हवेली, दमन और दीव और असम, गुजरात और हरियाणा राज्यों में लॉन्च किया जाएगा. 8 / 10 Q8. शतरंज विश्व कप 2023 का टाइटल किस खिलाड़ी ने जीता? विश्वनाथन आनंद लेवोन एरोनियन आर प्रगनानंदा मैग्नस कार्लसन Explanation: नॉर्वे के शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने FIDE वर्ल्ड कप का ख़िताब जीत लिया है, यह उनका पहला ख़िताब है. फाइनल मुकाबले में कार्लसन ने भारत के युवा शतरंज खिलाड़ी रमेशबाबू प्रगनानंदा को मात दी. मैग्नस कार्लसन 5 बार के वर्ल्ड चैंपियनशिप भी जीत चुके है. भारत के विश्वनाथन आनंद और लेवोन एरोनियन 2-2 बार FIDE वर्ल्ड कप का ख़िताब जीता है. 9 / 10 Q9. स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2023 के '10 लाख से अधिक आबादी' कैटेगरी में पहला स्थान किस शहर को मिला है? इंदौर भोपाल आगरा जयपुर Explanation: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2023 में इंदौर ने देश में एक बार फिर सफलता का परचम फहराया है। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में इंदौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी श्रेणी में भोपाल ने 5वाँ, जबलपुर ने 13वाँ और ग्वालियर ने 41वाँ स्थान प्राप्त किया है। प्रमुख सचिव पर्यावरण गुलशन बामरा ने बताया कि 3 लाख से 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में प्रदेश के सागर को 188.02 अंकों के साथ देश में 10वाँ स्थान मिला है। 3 लाख से कम आबादी वाले शहरों में देवास ने 180 अंकों के साथ देश में 6वाँ स्थान प्राप्त किया है। 10 / 10 Q10. नीरज चोपड़ा ने कितने मीटर के थ्रो के साथ पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई किया है? 88.55 मीटर 88.00 मीटर 88.33 मीटर 88.77 मीटर Explanation: ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने 88.77 मीटर के अपने करियर चौथे सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. 2024 पेरिस ओलंपिक क्वालीफाइंग मार्क 85.50 मीटर है. क्वालीफाइंग विंडो 1 जुलाई से शुरू हुई है. 25 वर्षीय चोपड़ा क्वालीफाइंग राउंड के पहले प्रयास में ही पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 25.08.2023 ALL EXAM QUIZ 28.08.2023