- भारत के पांच युवाओं को इंटरनेशनल यंग इको-हीरो अवार्ड (International Young Eco-Hero Award) 2023 के लिए दुनिया भर के 17 किशोर पर्यावरण कार्यकर्ताओं में नामित किया गया है.
- इन युवाओं ने दुनिया की सबसे गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए पहल की है.
- इंटरनेशनल यंग इको-हीरो अवार्ड्स प्रोग्राम 8 से 16 वर्ष की आयु के उन किशोरों को मान्यता देता है जिन्होंने सबसे महत्वपूर्ण पर्यावरणीय मुद्दों को हल करने की दिशा में प्रयास किये है.
