- नीति आयोग के अटल नवाचार मिशन ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के साथ मिलकर देश के स्कूली छात्रों के लिए नेशनल स्पेस इनोवेशन चैलेंज 2023 शुरू किया है।
- कक्षा पांच से 12वीं तक के विद्यार्थी 20 सितंबर तक इसमें भाग लेकर आधुनिक अंतरिक्ष तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए नवाचार प्रस्तुत कर सकते हैं।
- छात्रों को भारतीय अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से यह मिशन शुरू किया गया है।
