Wed. Jun 24th, 2026
  • मध्य रेलवे के न्यू अमरावती स्टेशन ने इतिहास में भुसावल डिवीजन के पहले स्टेशन और मध्य रेलवे के तीसरे स्टेशन के रूप में अपनी जगह बनाई है जिसे “पिंक स्टेशन” नामित किया गया है।
  • यह स्टेशन महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित है। यहां केवल महिला कर्मचारी ही कार्यरत हैं। न्यू अमरावती रेलवे स्टेशन मध्य रेलवे के भुसावल डिवीजन का पहला ‘महिला राज’ स्टेशन है।
  • इस रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मैनेजर, टिकट चेकर, सफाई कर्मचारी जैसे पदों पर सिर्फ महिला कर्मचारी ही हैं। इसी कारण से इस रेलवे स्टेशन को अन्य रेलवे स्टेशनों से अलग दिखाने के लिए इसे गुलाबी रंग से रंगा गया है।
  • इसके अलावा यहां लगी लाइटें भी गुलाबी रंग की हैं। इसलिए न्यू अमरावती स्टेशन की एक अलग पहचान बनी है।

Login

error: Content is protected !!