- मालाबार एक्सरसाइज का नवीनतम संस्करण 11-21 अगस्त तक ऑस्ट्रेलियाई जल क्षेत्र में शुरू होगा, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाएं भाग लेंगी.
- मालाबार एक्सरसाइज की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया पहली बार करने जा रहा है.
- मालाबार एक्सरसाइज की शुरुआत 1992 में भारत और अमेरिका के बीच हुई थी. जापान 2015 में इस एक्सरसाइज में शामिल हुआ.
- इसके बाद 2020 से ऑस्ट्रेलियाई नौसेना ने भी इसमें भाग लेना शुरू कर दिया.
