- अफ्रीकी देश कैमरून में खांसी की दवा के कारण पिछले महीनों में छह बच्चों की मृत्यु हुई है। इस सन्दर्भ में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने भारतीय अधिकारियों से मदद मांगी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसे तैयार कहां की गई थी।
- यूएन के स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ ने 19 जुलाई 2023 को चेतावनी जारी की थी कि कैमरून में हाल ही में हुई छह बच्चों की मौतों का संबंध नेचरकोल्ड (Naturcold) नाम से बेची जा रही खांसी की दवा से हो सकता है।
डाईइथाईलीन ग्लाकोल नामक जहरीले रसायन
- इस कफ सिरप में डाईइथाईलीन ग्लाकोल नामक जहरीले रसायन की भारी मात्रा पायी गयी है।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दवा में डाईइथाईलीन ग्लाइकोल की मात्रा 0.1 फीसदी से अधिक नहीं होनी चाहिए लेकिन नेचरकोल्ड में इसकी मात्रा 28.6 फीसदी तक पायी गयी है।
फ्रैकन इंटरनेशनल (इंग्लैंड) का उल्लेख
- दवा की बोतल पर निर्माता कंपनी का नाम फ्रैकन इंटरनेशनल (इंग्लैंड) लिखा है लेकिन युनाइटेड किंग्डम के स्वास्थ्य अधिकारियों ने डब्ल्यूएचओ को बताया है कि इस नाम की कोई कंपनी उनके देश में नहीं है।
- इसके बाद डब्ल्यूएचओ ने भारतीय अधिकारियों से संपर्क किया है और अनुरोध किया है कि भारतीय दवा निर्माताओं से बात करें और पता लगाएं कि इस दवा को कहां बनाया जा रहा है।
