प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 13 जुलाई 2023 को फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रों द्वारा फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया।
प्रधानमंत्री मोदी को पेरिस के एलिसी पैलेस में आयोजित एक पुरस्कार समारोह उन्हें सम्मानित किया गया।
प्रधानमंत्री ने भारत के लोगों की ओर से इस विशिष्ट सम्मान हेतु राष्ट्रपति मैक्रों को धन्यवाद दिया।
प्रधानमंत्री मोदी 13 से 15 जुलाई 2023 तक फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की आधिकारिक यात्रा पर है। प्रधानमंत्री मोदी की यह छठी फ्रांस यात्रा है।
प्रधानमंत्री 14 जुलाई 2023 को बैस्टिल डे परेड में मुख्य अतिथि हैं, इस परेड में तीनों सेनाओं के भारतीय सशस्त्र बलों का एक दस्ता भी भाग ले रहा है।
इस वर्ष भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ भी है और प्रधानमंत्री की यह यात्रा रणनीतिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक, शैक्षणिक और आर्थिक सहयोग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भविष्य के लिए साझेदारी की रूपरेखा तैयार करने का अवसर प्रदान करेगी।