रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड-एचएएल के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह क्षेत्रीय कार्यालय भारत और मलेशिया के बीच रक्षा औद्योगिक सहयोग को प्रोत्साहन देगा। यह कार्यालय दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र के साथ एचएएल की भागीदारी के केंद्र के रूप में काम करेगा।
मलेशिया दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक उष्णकटिबंधीय देश है। यह मलय सागर से दो भागों में विभाजित है। मलय सागरय प्रायद्वीप पर स्थित मुख्य भूमि के पश्चिम तट पर मलक्का जलडमरू और इसके पूर्व तट पर मलय सागर है।
देश का दूसरा हिस्सा जिसे कभी-कभी पूर्व मलेशिया के नाम से भी जाना जाता है, दक्षिण चीन सागर में बोर्नियो द्वीप के उत्तरी भाग पर स्थित है।
मलय प्रायद्वीप पर स्थित कुआलालंपुर देश की राजधानी है, लेकिन हाल ही में संघीय राजधानी को खासतौर से प्रशासन के लिए बनाए गए नए शहर पुत्रजया में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह 13 राज्यों से बनाया गया एक एक संघीय राज्य है।