Sat. Apr 4th, 2026

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के तहत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने भारत में डेटासेट और रजिस्ट्री का संग्रह, 2024 प्रकाशित किया।इस संग्रह का उद्देश्य डेटा की सुलभता और सूचित निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करना है।इस संग्रह में लगभग 257 डेटासेट और रजिस्ट्रियों के मेटाडेटा को समेकित किया गया है , जिन्हें भारत सरकार के 40 मंत्रालयों और विभागों से प्राप्त किया गया है।सार-संग्रह वन-स्टॉप संदर्भ के रूप में कार्य करता है और सरकारी डेटासेट की उपलब्धता, दायरे और पहुंच का सहजता से पता लगाने में सक्षम बनाता है।

संग्रह की मुख्य विशेषताएं

  • मानकीकृत मेटाडेटा , जिसमें डेटा संग्रहण पद्धतियों, अद्यतनों की आवधिकता और मंत्रालयों में डेटा साझाकरण नीतियों का विवरण दिया गया हो।
  • कानूनी और नियामक ढांचा: यह प्रत्येक डेटासेट के संग्रहण और प्रसार को नियंत्रित करने में सहायता करता है, साथ ही गहन विश्लेषण का समर्थन करने के लिए पृथक्करण के स्तर पर अंतर्दृष्टि प्रदान करता है।
  • डेटा स्रोतों तक सीधी पहुंच : यह उपयोगकर्ताओं को संबंधित मंत्रालय/विभाग के पोर्टलों के लिंक के माध्यम से लाभ उठाने में सक्षम बनाता है, जिससे निर्बाध पहुंच सुनिश्चित होती है।

संग्रह का महत्व

  • इसने राष्ट्रीय सांख्यिकी प्रणाली को आधुनिक और सुव्यवस्थित बनाया है।
  • यह डेटा-आधारित शासन, अनुसंधान को प्रोत्साहित करने और साक्ष्य पर आधारित नीति निर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में प्रगति है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO)

  • राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) का गठन 2019 में राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (NSSO) के केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (CSO) के साथ विलय के माध्यम से किया गया था।
  • एनएसओ का नेतृत्व सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MOSPI) के सचिव करते हैं।
  • NSO राष्ट्रीय लेखे तैयार करने के साथ-साथ राष्ट्रीय उत्पाद, सरकारी और निजी उपभोग व्यय, पूंजी निर्माण, बचत, पूंजी स्टॉक के अनुमान और स्थायी पूंजी के उपभोग आदि के वार्षिक अनुमान भी प्रकाशित करता है।
  • सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय का गठन 1999 में सांख्यिकी विभाग और कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग के विलय के बाद किया गया था।

Login

error: Content is protected !!