माइक्रोसॉफ्ट ने एक नई क्वांटम चिप ‘मेजोराना 1’ का अनावरण किया।
माइक्रोसॉफ्ट ने ‘मेजराना’ नामक एक नई क्वांटम चिप का निर्माण करने का दावा किया है। यह आठ-क्यूबिट वाली चिप है।
एक नई क्वांटम चिप जो अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में अधिक विश्वसनीय और स्केलेबल क्यूबिट उत्पन्न करती है। क्यूबिट क्वांटम कंप्यूटर के निर्माण खंड होते हैं।
‘मेजोराना 1’ क्वांटम कंप्यूटिंग के भविष्य के लिए फायदेमंद होगा।
माइक्रोसॉफ्ट 2027-29 के बीच एक क्वांटम कंप्यूटर बनाने की योजना बना रहा है।
ये मेजराना कण टोपोलॉजिकल कंडक्टरों का उपयोग करके निर्मित किए गए हैं और ये टोपोलॉजिकल अवस्था में मौजूद हैं। यह पदार्थ की पारंपरिक अवस्थाओं जैसे ठोस, तरल और गैस से भिन्न होते है।
पिछले 20 वर्षों में, माइक्रोसॉफ्ट के शोधकर्ताओं ने टोपोलॉजिकल क्यूबिट विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह पारंपरिक क्यूबिट की तुलना में अधिक स्थिर है और शुरुआत से ही कम त्रुटि सुधार की आवश्यकता होती है।
टोपोकंडक्टर इंडियम आर्सेनाइड (एक अर्धचालक) और एल्यूमीनियम (एक सुपरकंडक्टर) को मिलाकर बनाए जाते हैं।