0 UPSC EXAM HINDI QUIZ 19.02.2025 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. आईआईटी मद्रास और इसरो ने अंतरिक्ष अनुसंधान और अन्य क्षेत्रों के लिए सेमीकंडक्टर विकसित किया। 2. इसका नेतृत्व आईआईटी मद्रास के कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग के प्रताप सुब्रह्मण्यम सेंटर फॉर डिजिटल इंटेलिजेंस एंड सिक्योर हार्डवेयर आर्किटेक्चर (PSCDISHA) द्वारा किया जा रहा है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: आईआईटी मद्रास और इसरो ने अंतरिक्ष अनुसंधान और अन्य क्षेत्रों के लिए सेमीकंडक्टर विकसित किया। इसका नेतृत्व आईआईटी मद्रास के कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग के प्रताप सुब्रह्मण्यम सेंटर फॉर डिजिटल इंटेलिजेंस एंड सिक्योर हार्डवेयर आर्किटेक्चर (PSCDISHA) द्वारा किया जा रहा है। कस्टम प्रोसेसर को डिजाइन करने के लिए SHAKTI श्रेणी की प्रणालियाँ RISC-V, एक ओपन-सोर्स इंस्ट्रक्शन सेट आर्किटेक्चर (ISA) पर आधारित हैं। स्वदेशी अंतरिक्ष अनुप्रयोगों के लिए RISCV नियंत्रक (IRIS) चिप को SHAKTI प्रोसेसर बेसलाइन से विकसित किया गया था। IRIS चिप की मुख्य विशेषताएं इसे इसरो की कमांड और नियंत्रण प्रणाली तथा अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में सहायता प्रदान करने के लिए विकसित किया गया था। इसे इसे फॉल्ट टॉलरेंस और विश्वसनीयता के लिए डिज़ाइन किया गया था, जिससे यह अंतरिक्ष मिशनों के लिए उपयुक्त है। इसमें CORDIC, WATCHDOG और टाइमर जैसे कस्टम मॉड्यूल और उन्नत सीरियल बसें शामिल हैं। इसे भविष्य के मिशनों के लिए कई बूट मोड और हाइब्रिड मेमोरी एक्सटेंशन के माध्यम से विस्तारित किया जा सकता है। इसका उपयोग IoT से लेकर कंप्यूटिंग प्रणालियों तक के विविध क्षेत्रों में रणनीतिक आवश्यकताओं के लिए किया जा सकता है। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. हाल ही में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा गठित एक विशेषज्ञ समिति ने सिक्किम की तीस्ता नदी पर स्थित तीस्ता–3 बांध के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव देने की सिफारिश की है। 2. ग्लोबल वार्मिंग के कारण हिमनदों (ग्लेशियर) के पिघलने की गति तेज हो रही है। 3. ब्लैक कार्बन (कालिख) कण हिमनदों के पिघलने की प्रक्रिया को तेज कर देते हैं। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: हाल ही में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा गठित एक विशेषज्ञ समिति ने सिक्किम की तीस्ता नदी पर स्थित तीस्ता–3 बांध के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव देने की सिफारिश की है। तीस्ता बांध, जलवायु परिवर्तन और हिमनदों का पिघलना वैश्विक तापवृद्धि (Global Warming): ग्लोबल वार्मिंग के कारण हिमनदों (ग्लेशियर) के पिघलने की गति तेज हो रही है। ब्लैक कार्बन का प्रभाव: ब्लैक कार्बन (कालिख) कण हिमनदों के पिघलने की प्रक्रिया को तेज कर देते हैं। हिमनद झीलों की संख्या में वृद्धि: 2011 से 2024 के बीच हिमनद झीलों की संख्या 7% बढ़ी है। झीलों का विस्तार: दक्षिण ल्होनक झील का आकार 1960 के दशक से बढ़कर 2023 में 167 हेक्टेयर हो गया। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मस्कट, ओमान में आयोजित 8वें हिंद महासागर सम्मेलन (IOC) में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस सम्मेलन का विषय, ‘समुद्री साझेदारी के नए क्षितिज की यात्रा’ है। 2. हिंद महासागर सम्मेलन की स्थापना इंडिया फाउंडेशन (भारत स्थित थिंक टैंक) द्वारा वर्ष 2016 में सिंगापुर में 30 देशों की भागीदारी के साथ की गई थी उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मस्कट, ओमान में आयोजित 8वें हिंद महासागर सम्मेलन (IOC) में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस सम्मेलन का विषय, ‘समुद्री साझेदारी के नए क्षितिज की यात्रा’ है। हिंद महासागर सम्मेलन IOC एक वार्षिक शिखर सम्मेलन है जिसके तहत भू-राजनीतिक, आर्थिक एवं सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा करने के क्रम में हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) के नेताओं, नीति निर्माताओं और विशेषज्ञों को एक साथ लाया जाता है। इसकी स्थापना इंडिया फाउंडेशन (भारत स्थित थिंक टैंक) द्वारा वर्ष 2016 में सिंगापुर में 30 देशों की भागीदारी के साथ की गई थी। उद्देश्य: इसका उद्देश्य क्षेत्र में सभी के लिये सुरक्षा और विकास (SAGAR) दृष्टिकोण के तहत क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ाने के लिये हिंद महासागर क्षेत्र में प्रमुख राज्यों और समुद्री साझेदारों को एकजुट करना है। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारत की पहली समर्पित जीसीसी नीति मध्य प्रदेश द्वारा जारी की गई है। 2. मध्य प्रदेश जीसीसी नीति 2025 पूंजीगत व्यय, पेरोल, अपस्किलिंग और अनुसंधान के लिए प्रोत्साहन का एक संयोजन है। 3. इसके कार्यान्वयन के लिए एक नामित नोडल एजेंसी जिम्मेदार होगी। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: मध्य प्रदेश समर्पित वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) नीति शुरू करने वाला पहला राज्य बन गया। मध्य प्रदेश जीसीसी नीति 2025 पूंजीगत व्यय, पेरोल, अपस्किलिंग और अनुसंधान के लिए प्रोत्साहन का एक संयोजन है। इसके कार्यान्वयन के लिए एक नामित नोडल एजेंसी जिम्मेदार होगी। यह नीति आईटी, वित्त, इंजीनियरिंग, मानव संसाधन और उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे क्षेत्रों को लक्षित करती है। इस नीति का लक्ष्य 50 से अधिक जीसीसी को आकर्षित करना और 37,000 से अधिक नौकरियां पैदा करना है। मध्य प्रदेश आईटी/आईटीईएस, उन्नत विश्लेषण, अनुसंधान एवं विकास और डिजिटल परिवर्तन के लिए उत्कृष्टता केंद्र के रूप में कार्य करेगा। मध्य प्रदेश के द्विवार्षिक वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन से पहले इस नीति का अनावरण किया गया है। यह नीति टियर-2 शहरों में जीसीसी विकास को बढ़ावा देने के लिए भारत की पहली समर्पित रूपरेखा है। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। 2. उनका कार्यकाल 26 जनवरी 2029 तक रहेगा। वे भारत के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को नया मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल 26 जनवरी 2029 तक रहेगा। वे भारत के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। 18 फरवरी 2025 को मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का कार्यकाल समाप्त हो गया। सीईसी ज्ञानेश कुमार पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। वे केरल कैडर के 1988 बैच के अधिकारी हैं। संसदीय कार्य मंत्रालय में वे सचिव के पद पर थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. विवेक जोशी को नवनियुक्त चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है। वे हरियाणा कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 19.02.2025 ALL EXAM QUIZ 21.02.2025