0 UPSC EXAM HINDI QUIZ 30.01.2025 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. दो भारतीय शहरों ,मध्य प्रदेश के इंदौर और राजस्थान के उदयपुर को आर्द्रभूमि पर रामसर कन्वेंशन के तहत वेटलैंड सिटी प्रमाणन के रूप में मान्यता दी गई है। 2. ये भारतीय शहर दुनिया भर के उन 21 शहरों की सूची में शामिल हैं जिन्हें वेटलैंड सिटी प्रमाणन शहरों का प्रतिष्ठित दर्जा दिया गया है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: दो भारतीय शहरों ,मध्य प्रदेश के इंदौर और राजस्थान के उदयपुर को आर्द्रभूमि पर रामसर कन्वेंशन के तहत वेटलैंड सिटी प्रमाणन के रूप में मान्यता दी गई है। ये भारतीय शहर दुनिया भर के उन 31 शहरों की सूची में शामिल हैं जिन्हें वेटलैंड सिटी प्रमाणन शहरों का प्रतिष्ठित दर्जा दिया गया है। आर्द्रभूमि (वेटलैंड ), भूमि या तटीय क्षेत्र के वे क्षेत्र हैं जहां पानी पूरे वर्ष या वर्ष के दौरान एक विशेष अवधि के लिए ,मिट्टी को ढक रखा है या मिट्टी की सतह पर या उसके निकट मौजूद रहता है। इससे पहले केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने तीन भारतीय शहरों, इंदौर और मध्य प्रदेश के भोपाल और उदयपुर को पहले वेटलैंड सिटी प्रमाणन के लिए नामित किया था। इंदौर और उदयपुर वेटलैंड सिटी प्रमाणन का दर्जा पाने वाले पहले भारतीय शहर हैं। चीन के अधिकतम 9 शहरों को वेटलैंड सिटी प्रमाणन का दर्जा दिया गया है। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. वक्फ संशोधन विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) ने छह महीने की चर्चा के बाद 14 संशोधनों के साथ मसौदे को मंजूरी दे दी। 2. वक्फ पैनल के दो सदस्य हिंदू या अन्य धर्म के हो सकते हैं। 3. क्लॉज 21 के अनुसार, पदेन सदस्य (चाहे वह मुस्लिम हो या न हो) को गैर-मुस्लिम सदस्यों की गिनती से बाहर रखा जाएगा। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: वक्फ संशोधन विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) ने छह महीने की चर्चा के बाद 14 संशोधनों के साथ मसौदे को मंजूरी दे दी। वक्फ अधिनियम में संशोधन वक्फ पैनल में गैर-मुस्लिम सदस्य वक्फ पैनल के दो सदस्य हिंदू या अन्य धर्म के हो सकते हैं। क्लॉज 11 के अनुसार, पदेन सदस्य (चाहे वह मुस्लिम हो या न हो) को गैर-मुस्लिम सदस्यों की गिनती से बाहर रखा जाएगा। वक्फ को संपत्ति दान करने की पात्रता क्लॉज 14 के अनुसार, कोई व्यक्ति वक्फ को संपत्ति तभी दान कर सकता है यदि: वह पांच वर्षों तक इस्लाम का पालन करता रहा हो। संपत्ति किसी भी धोखाधड़ी या विवाद से मुक्त हो। वक्फ ट्रिब्यूनल की संरचना में बदलाव अब वक्फ ट्रिब्यूनल में दो के बजाय तीन सदस्य होंगे। तीसरा सदस्य इस्लामिक विद्वान होगा। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने कार्यकारी आदेश के माध्यम से सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) के निर्माण एवं उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया । 2. CBDC (सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी) एक देश की संप्रभु मुद्रा का डिजिटल रूप है, जिसे केंद्रीय बैंक द्वारा जारी और नियंत्रित किया जाता है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने कार्यकारी आदेश के माध्यम से सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) के निर्माण एवं उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया और CBDC के लिए एक निजी क्षेत्र के विकल्प, डॉलर समर्थित स्थिर सिक्कों के विकास पर बल दिया। अमेरिका ने CBDC पर प्रतिबंध क्यों लगाया है गोपनीयता संबंधी चिंताएँ: CBDC व्यक्तिगत लेनदेन पर सरकारी निगरानी को सक्षम कर सकते हैं। वित्तीय संप्रभुता: संघीय सरकार के अधीन वित्तीय प्रणाली के केंद्रीकरण से बचाती है। विकेंद्रीकरण के लिए समर्थन: स्टेबलकॉइन जैसी निजी क्षेत्र की डिजिटल परिसंपत्तियों में नवाचार को बढ़ावा देता है। केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (CBDC) CBDC (सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी) एक देश की संप्रभु मुद्रा का डिजिटल रूप है, जिसे केंद्रीय बैंक द्वारा जारी और नियंत्रित किया जाता है। क्रिप्टोकरेंसी के विपरीत, जो विकेंद्रीकृत होती है, CBDC केंद्रीय रूप से प्रबंधित होती है और इसे सरकार द्वारा समर्थित किया जाता है। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. खगोलविदों ने एक्सोप्लैनेट WASP-127b (जो पृथ्वी से लगभग 520 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित एक गैसीय विशाल ग्रह है) पर 33,000 किमी/घंटा तक की वायु की तीव्र गति का पता लगाया है। 2. ये पवनें ग्रह के घूर्णन की गति से लगभग 9 गुना तीव्र गति से चलती हैं जो किसी भी ग्रह पर देखी गई सबसे तीव्र गति है। 3. WASP-127b एक एक्सोप्लैनेट (सौरमंडल के बाहर एक तारे की परिक्रमा करने वाला) है जिसे "हॉट जुपिटर" के रूप में वर्गीकृत किया गया है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: खगोलविदों ने एक्सोप्लैनेट WASP-127b (जो पृथ्वी से लगभग 520 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित एक गैसीय विशाल ग्रह है) पर 33,000 किमी/घंटा तक की वायु की तीव्र गति का पता लगाया है। ये पवनें ग्रह के घूर्णन की गति से लगभग 6 गुना तीव्र गति से चलती हैं जो किसी भी ग्रह पर देखी गई सबसे तीव्र गति है। WASP-127b WASP-127b एक एक्सोप्लैनेट (सौरमंडल के बाहर एक तारे की परिक्रमा करने वाला) है जिसे "हॉट जुपिटर" के रूप में वर्गीकृत किया गया है। यह बृहस्पति से लगभग 30% बड़ा है लेकिन इसका द्रव्यमान बृहस्पति का केवल 16% है जिससे यह कम घनत्व, लेकिन चरम परिस्थितियों वाले ग्रहों में से एक बन जाता है। कक्षा यह ग्रह अपने तारे की परिक्रमा करीब से करता है, तथा प्रत्येक 4 दिन में एक परिक्रमा पूरी करता है, जिसके परिणामस्वरूप इसके दिन (जो लगातार तारकीय विकिरण के संपर्क में रहता है) और रात (हमेशा अंधेरे में) के बीच अत्यधिक तापांतर होता है। वायुमंडल वायुमंडल में हाइड्रोजन, हीलियम , तथा कार्बन मोनोऑक्साइड और जल का मिश्रण होता है। दिन के समय तापमान 1,127 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है, तथा रात के समय भी तारकीय विकिरण (तारों द्वारा उत्सर्जित विद्युत चुम्बकीय विकिरण) द्वारा वायुमंडल गर्म होता है। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस 2025 पर वाइब्रेंट इंडिया हेतु पीएम यंग अचीवर्स छात्रवृत्ति पुरस्कार योजना (पीएम-यशस्वी) के छात्र लाभार्थियों को संबोधित किया। 2. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा शुरू की गई इस योजना के अंतर्गत हाशिए पर स्थित छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के उद्देश्य से वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है Explanation: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस 2025 पर वाइब्रेंट इंडिया हेतु पीएम यंग अचीवर्स छात्रवृत्ति पुरस्कार योजना (पीएम-यशस्वी) के छात्र लाभार्थियों को संबोधित किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा शुरू की गई इस योजना के अंतर्गत हाशिए पर स्थित छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के उद्देश्य से वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EBC) और विमुक्त जनजातियों के वे छात्र पात्र हैं, जिनकी पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपए प्रति वर्ष तक है। यह एक व्यापक योजना है जिसमें निम्नलिखित उप-योजनाएँ शामिल हैं: प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति: 2.5 लाख रुपए से कम आय वाले परिवारों को 4,000 रुपए वार्षिक शैक्षणिक भत्ता। पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति: पाठ्यक्रम श्रेणी के आधार पर 5,000 रुपए से 20,000 रुपए तक की सहायता। कॉलेज शिक्षा: शीर्ष कॉलेज के छात्रों को ट्यूशन, निर्वाह खर्च और शिक्षा सामग्री सहित पूर्ण वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। छात्रावास: सरकारी स्कूलों और संस्थानों के पास आवास की सुविधा प्रदान की जाती है। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 30.01.2025 ALL EXAM QUIZ 31.01.2025