Mon. Jun 22nd, 2026

वर्ष 2025 में BRICS की अध्यक्षता करने वाले ब्राज़ील ने नाइजीरिया को BRICS समूह के “भागीदार देश” के रूप में शामिल किये जाने की घोषणा की।नाइजीरिया बेलारूस, बोलीविया, क्यूबा, कज़ाखस्तान, मलेशिया, थाईलैंड, युगांडा और उज़बेकिस्तान के साथ मिलकर 9वाँ BRICS भागीदार देश बन गया है।BRICS में, “भागीदार देश” से तात्पर्य ऐसे राष्ट्रों या संगठनों से है जिन्हें सदस्यता के बिना अथवा औपचारिक निर्णय लेने की शक्ति के बिना शिखर सम्मेलनों, मंत्रिस्तरीय बैठकों में भाग लेने अथवा अन्य संयुक्त उपक्रमों में भाग लेने के लिये आमंत्रित किया जाता है।नाइजीरिया विश्व का छठा सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है और अफ्रीका में सबसे बड़ा देश है, इसके अतिरिक्त यह अफ्रीका की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी है।नाइजीरिया अफ्रीका के पश्चिमी तट पर स्थित है, जिसे प्रायः “जायंट ऑफ अफ्रीका” कहते हैं।BRICS: BRICS का गठन वर्ष 2009 में ब्राज़ील, रूस, भारत और चीन द्वारा किया गया था, जिसमें वर्ष 2010 में G7 देशों के प्रति संतुलन स्थापित करने के उद्देश्य से दक्षिण अफ्रीका को शामिल किया गया था।वर्ष 2023 में BRICS में ईरान, मिस्र, इथियोपिया और UAE को शामिल किया गया, जबकि सऊदी अरब को भी इसमें शामिल होने के लिये आमंत्रित किया गया था।इंडोनेशिया आधिकारिक तौर पर 10वें सदस्य के रूप में BRICS समूह में शामिल हो गया है, जो जनवरी 2025 से प्रभावी हुआ।तुर्की, अज़रबैजान और मलेशिया ने औपचारिक रूप से BRICS सदस्य बनने के लिये आवेदन किया है।

ब्रिक्स

  • ब्रिक्स पांच बड़ी विकासशील और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं का एक अग्रणी अंतर-सरकारी संगठन है।
  • गठन: BRIC संघ का गठन 2001 में हुआ था। उसी वर्ष 2009 में संगठन की पहली उद्घाटन बैठक रूस में हुई थी।
  • संस्थापक सदस्य: ब्रिक के चार संस्थापक सदस्य ब्राजील, रूस, भारत और चीन (2009) हैं।

ब्राज़ील – 2009

रूस- 2009

भारत- 2009

चीन-2009

दक्षिण अफ्रीका-2010

ईरान- 2024

यूएई- 2024

मिस्र- 2024

इथियोपिया- 2024

सऊदी अरब- 2024

अर्जेंटीना- 2024

इंडोनेशिया-2025

आर्थिक प्रभाव

  • ब्रिक्स के पांचों देशों का कुल सकल घरेलू उत्पाद कुल अंतर्राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद का लगभग एक तिहाई है।
  • विश्व के 46% भाग को कवर करते हैं तथा एक विशाल बाजार और मानव संसाधन आधार का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • यह समूह विभिन्न उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

Login

error: Content is protected !!