Sun. May 10th, 2026
  • राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस हर साल 16 जनवरी को मनाया जाता है।
  • उद्यमिता, नवाचार, प्रौद्योगिकी, आत्मनिर्भरता और सहयोग को आगे बढ़ाने में स्टार्टअप की भूमिका को याद करने के लिए इसे मनाया जाता है।
  • 2022 में, 16 जनवरी को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के रूप में मनाया जाने की घोषणा की गई।
  • भारत में 1.6 लाख सरकारी मान्यता प्राप्त स्टार्टअप हैं, जो दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है।
  • स्टार्टअप ने देश भर में 1.6 मिलियन से अधिक नौकरियाँ पैदा की हैं।
  • स्टार्टअप इंडिया पहल के तहत, लाभ प्राप्त करने के लिए स्टार्टअप्स को वाणिज्य मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) में पंजीकरण कराना होता है।
  • भारत में स्टार्टअप को श्रम कानूनों और पर्यावरण कानूनों के लिए स्व-प्रमाणन की अनुमति, पेटेंट दाखिल करने में छूट, धारा 80IAC के तहत कर छूट, एंजेल टैक्स से छूट आदि सहित कई लाभ मिलते हैं।
  • भारत में वर्तमान में 110 से अधिक यूनिकॉर्न हैं। 13 जनवरी, 2025 तक, स्टार्टअप इंडिया के फंड ऑफ फंड्स कार्यक्रम के तहत 4,000 से अधिक स्टार्टअप को धन प्राप्त हुआ है।

Login

error: Content is protected !!