आईईपीएफए ने “सक्षम निवेशक” नाम से 100 दिवसीय अभियान शुरू किया
- Investor Education and Protection Fund Authority (IEPFA) ने लाभांश दावों और KYC अपडेट की सुविधा को बढ़ावा देने के लिए एक 100 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है, जिसे “सक्षम निवेशक” नाम दिया गया है।
इस अभियान का उद्देश्य है
- निवेशकों को उनके लंबित लाभांश, शेयर, और अन्य निवेश से जुड़ी रकम का दावा करने में सहायता देना।
- निवेश खातों में Know Your Customer (KYC) विवरणों को समय पर अपडेट करने के लिए प्रेरित करना।
- निवेशकों को उनके अधिकारों और वित्तीय सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना।
IEPFA
IEPFA, कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय (Ministry of Corporate Affairs) के अंतर्गत कार्य करता है। इसका प्रमुख उद्देश्य है:
- निवेशकों को वित्तीय जानकारियाँ प्रदान करना
- गुम हुए या दावा न किए गए लाभांश और शेयरों को निवेशकों को वापस दिलाना
- जागरूकता कार्यक्रमों के ज़रिए निवेशकों को सशक्त बनाना
