0 UPSC EXAM HINDI QUIZ 08.02.2025 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. कच्छ जिले के लखतार तहसील में 12.78 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले गुनेरी गाँव को गुजरात का पहला जैव विविधता विरासत स्थल (BHS) घोषित किया गया है। 2. यह एक प्राकृतिक अंतर्देशीय मैंग्रोव स्थल है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: कच्छ जिले के लखतार तहसील में 32.78 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले गुनेरी गाँव को गुजरात का पहला जैव विविधता विरासत स्थल (BHS) घोषित किया गया है। यह एक प्राकृतिक अंतर्देशीय मैंग्रोव स्थल है। गुजरात जैव विविधता बोर्ड ने कच्छ जिले के लखपत तालुका में 32.78 हेक्टेयर “गुनेरी के अंतर्देशीय मैंग्रोव” क्षेत्र को गुजरात के पहले जैव विविधता विरासत स्थल (BHS) के रूप में अधिसूचित किया है। यह कच्छ के महान रण, कोरी क्रीक और अरब सागर से क्रमशः केवल 1.75 किमी, 4 किमी और 45 किमी की दूरी पर स्थित है।इसे गुनेरी अंतर्देशीय मैंग्रोव स्थल के नाम से भी जाना जाता है। यह 20 प्रवासी और 25 स्थानीय प्रवासी पक्षी प्रजातियों का पर्यावास स्थल हैं। यहाँ पाई जाने वाली मैंग्रोव प्रजाति “एविसेनिया मरीना” है। गुजरात जैव विविधता बोर्ड ने जैविक विविधता अधिनियम, 2002 की धारा 37 और गुजरात सरकार के गुजरात जैविक विविधता नियम 2010 के तहत BHS को अधिसूचित किया। निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः केंद्रीय बजट 2025-26 की एक प्रमुख विशेषता परमाणु ऊर्जा मिशन की शुरुआत है, जो लघु मॉड्यूलर रिएक्टरों (एसएमआर) के अनुसंधान और विकास (आरएंडडी) पर केंद्रित है। 2 / 5 Q2. सरकार ने इस पहल के लिए 10,000 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं, जिसका लक्ष्य 2033 तक कम से कम पांच स्वदेशी रूप से डिजाइन और परिचालन एसएमआर विकसित करना है। 3. यह मिशन 2047 तक 100 गीगावॉट परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करने की भारत की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: केंद्रीय बजट 2025-26 की एक प्रमुख विशेषता परमाणु ऊर्जा मिशन की शुरुआत है, जो लघु मॉड्यूलर रिएक्टरों (एसएमआर) के अनुसंधान और विकास (आरएंडडी) पर केंद्रित है। सरकार ने इस पहल के लिए 20,000 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं, जिसका लक्ष्य 2033 तक कम से कम पांच स्वदेशी रूप से डिजाइन और परिचालन एसएमआर विकसित करना है। यह मिशन 2047 तक 100 गीगावॉट परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करने की भारत की प्रतिबद्धता के अनुरूप है, जिसे कार्बन उत्सर्जन को कम करने और भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए एक ऐतिहासिक कदम माना रहा है। परमाणु ऊर्जा मिशन के कार्यान्वयन को सुगम बनाने के लिए, परमाणु ऊर्जा अधिनियम और परमाणु क्षति के लिए नागरिक दायित्व अधिनियम में संशोधन पर संसद द्वारा विचार किया जाएगा। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. हालिया अध्ययन में खुलासा हुआ है कि अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी हिमालय में 32 वर्षों (1988-2020) के दौरान 110 ग्लेशियर गायब हो चुके हैं। 2. यह ग्लेशियरों के तेज़ी से पिघलने को दर्शाता है, जो क्षेत्र की जल प्रणाली और जलवायु पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: हालिया अध्ययन में खुलासा हुआ है कि अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी हिमालय में 32 वर्षों (1988-2020) के दौरान 110 ग्लेशियर गायब हो चुके हैं। यह ग्लेशियरों के तेज़ी से पिघलने को दर्शाता है, जो क्षेत्र की जल प्रणाली और जलवायु पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। अध्ययन के प्रमुख निष्कर्ष शोध और तकनीकी उपयोग: यह अध्ययन नागालैंड विश्वविद्यालय और कॉटन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा किया गया था, जिसमें रिमोट सेंसिंग और GIS तकनीकी का उपयोग करके ग्लेशियर की सीमाओं का पता लगाया गया। ग्लेशियर की संख्या में कमी: अरुणाचल प्रदेश में अध्ययन के दौरान ग्लेशियरों की संख्या 756 से घटकर 646 हो गई। ग्लेशियर कवर में कमी: कुल ग्लेशियर क्षेत्र 23 वर्ग किमी से घटकर 309.85 वर्ग किमी हो गया, जो 47% से अधिक की कमी को दर्शाता है। ग्लेशियरों का स्थान और स्थिति: अधिकांश ग्लेशियर 4,500–4,800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं, जो उत्तर की दिशा में हैं और 15°–35° के ढलान पर स्थित हैं। ग्लेशियर के नुकसान के परिणाम: इस तेजी से हो रहे ग्लेशियर नुकसान ने बेडरॉक को उजागर किया है और ग्लेशियर झीलों का निर्माण किया है, जो ग्लेशियर लेक आउटबर्स्ट फ्लड्स (GLOFs) के जोखिम को बढ़ा रहे हैं। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारत की पहली एआई यूनिवर्सिटी महाराष्ट्र में स्थापित की जाएगी। 2. सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव टास्क फोर्स की अध्यक्षता करेंगे। 3. विश्वविद्यालय द्वारा एआई और संबंधित क्षेत्रों में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा दिया जाएगा, जो उद्योग, शिक्षा और सरकार के बीच सहयोग को प्रोत्साहित करते हुए उत्कृष्टता का केंद्र भी होगा। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विश्वविद्यालय महाराष्ट्र में स्थापित किया जाएगा, और परियोजना की योजना बनाने और उसे लागू करने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव टास्क फोर्स की अध्यक्षता करेंगे। विश्वविद्यालय द्वारा एआई और संबंधित क्षेत्रों में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा दिया जाएगा, जो उद्योग, शिक्षा और सरकार के बीच सहयोग को प्रोत्साहित करते हुए उत्कृष्टता का केंद्र भी होगा। विश्वविद्यालय महाराष्ट्र को एआई शिक्षा और नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए कौशल विकास, तकनीकी नवाचार और नीति निर्माण पर ध्यान केंद्रित करते हुए एआई में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देगा। यह पहल भाजपा के चुनाव घोषणापत्र के अनुरूप है, जिसमें विकास के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग पर प्रकाश डाला गया है। एआई विश्वविद्यालय उद्योग, शिक्षा और सरकार के बीच सहयोग को बढ़ावा देने वाला उत्कृष्टता केंद्र होगा। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. इसरो ने आईआईटी-हैदराबाद में 8वीं नेशनल फाइनाइट एलिमेंट डेवलपर्स की बैठक में फीस्ट (FEAST) सॉफ्टवेयर लॉन्च किया। 2. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने फिनिट एलिमेंट एनालिसिस ऑफ स्ट्रक्चर (फीस्ट) सॉफ्टवेयर का नवीनतम संस्करण जारी किया। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: इसरो ने आईआईटी-हैदराबाद में 8वीं नेशनल फाइनाइट एलिमेंट डेवलपर्स की बैठक में फीस्ट (FEAST) सॉफ्टवेयर लॉन्च किया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने फिनिट एलिमेंट एनालिसिस ऑफ स्ट्रक्चर (फीस्ट) सॉफ्टवेयर का नवीनतम संस्करण जारी किया। उद्योग के नेताओं, शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के एक संघ ने 8वीं नेशनल फाइनाइट एलिमेंट डेवलपर्स की बैठक में भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी रूप से विकसित फाइनाइट एलिमेंट विश्लेषण सॉफ्टवेयर को बढ़ावा देना था। ‘फीस्ट’ सॉफ्टवेयर को इसरो के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) द्वारा विकसित किया गया है। यह फाइनाइट एलिमेंट विधि पर आधारित एक संरचनात्मक विश्लेषण सॉफ्टवेयर है, जिसका उपयोग एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल, सिविल, मैकेनिकल और समुद्री इंजीनियरिंग के क्षेत्रों में विभिन्न भारों के तहत संरचनाओं के व्यवहार का विश्लेषण करने के लिए किया जाएगा। यह इंजीनियरों को भौतिक निर्माण से पहले डिजाइनों का आभासी परीक्षण करने में मदद करेगा। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 08.02.2025 ALL EXAM QUIZ 10.02.2025