Sun. May 10th, 2026
0

UPSC EXAM HINDI QUIZ 30.01.2025

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. दो भारतीय शहरों ,मध्य प्रदेश के इंदौर और राजस्थान के उदयपुर को आर्द्रभूमि पर रामसर कन्वेंशन के तहत वेटलैंड सिटी प्रमाणन के रूप में मान्यता दी गई है।
2. ये भारतीय शहर दुनिया भर के उन 21 शहरों की सूची में शामिल हैं जिन्हें वेटलैंड सिटी प्रमाणन शहरों का प्रतिष्ठित दर्जा दिया गया है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. वक्फ संशोधन विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) ने छह महीने की चर्चा के बाद 14 संशोधनों के साथ मसौदे को मंजूरी दे दी।
2. वक्फ पैनल के दो सदस्य हिंदू या अन्य धर्म के हो सकते हैं।
3. क्लॉज 21 के अनुसार, पदेन सदस्य (चाहे वह मुस्लिम हो या न हो) को गैर-मुस्लिम सदस्यों की गिनती से बाहर रखा जाएगा।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने कार्यकारी आदेश के माध्यम से सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) के निर्माण एवं उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया ।
2. CBDC (सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी) एक देश की संप्रभु मुद्रा का डिजिटल रूप है, जिसे केंद्रीय बैंक द्वारा जारी और नियंत्रित किया जाता है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. खगोलविदों ने एक्सोप्लैनेट WASP-127b (जो पृथ्वी से लगभग 520 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित एक गैसीय विशाल ग्रह है) पर 33,000 किमी/घंटा तक की वायु की तीव्र गति का पता लगाया है।
2. ये पवनें ग्रह के घूर्णन की गति से लगभग 9 गुना तीव्र गति से चलती हैं जो किसी भी ग्रह पर देखी गई सबसे तीव्र गति है।
3. WASP-127b एक एक्सोप्लैनेट (सौरमंडल के बाहर एक तारे की परिक्रमा करने वाला) है जिसे "हॉट जुपिटर" के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस 2025 पर वाइब्रेंट इंडिया हेतु पीएम यंग अचीवर्स छात्रवृत्ति पुरस्कार योजना (पीएम-यशस्वी) के छात्र लाभार्थियों को संबोधित किया।
2. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा शुरू की गई इस योजना के अंतर्गत हाशिए पर स्थित छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के उद्देश्य से वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!