Mon. Aug 10th, 2026
0

UPSC EXAM HINDI QUIZ 17.01.2025

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. दिसंबर 2024 में खुदरा मुद्रास्फीति दर 4 महीने के निचले स्तर पर आ गई है। जारी आंकड़ों के मुताबिक महंगाई घटकर 5.22% हो गई है।
2. इससे पहले नवंबर में महंगाई दर 2.48% पर थी। वहीं 4 महीने पहले अगस्त में महंगाई 3.65% पर थी।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. ओडिशा ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को लागू करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करके 34 वाँ राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश बन गया है।
2. ओडिशा सरकार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के बीच हुए इस ऐतिहासिक समझौते का उद्देश्य राज्य के लगभग 2.03 करोड़ परिवारों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को बेहतर बनाना है।
3. आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) का क्रियान्वयन ओडिशा में गोपबंधु जन आरोग्य योजना (GJAY) के साथ किया जाएगा।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. यूके और मॉरीशस ने चागोस द्वीपसमूह पर संप्रभुता को लेकर चल रही बातचीत में “अच्छी प्रगति” की पुष्टि की है। दोनों देशों ने संयुक्त बयान में यह जताया कि वे एक ऐसे समझौते पर पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसके तहत मॉरीशस को चागोस द्वीपसमूह पर संप्रभुता प्राप्त होगी।
2. चागोस द्वीपसमूह केंद्रिय भारतीय महासागर में स्थित है, जो मालदीव्स से लगभग 500 किलोमीटर दक्षिण और भारत से लगभग 2,600 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम स्थित है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. सिंगापुर ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के पूर्व प्रमुख तरुण दास को मानद नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया।
2. सिंगापुर सरकार से मानद नागरिकता पुरस्कार के माध्यम से कोई गैर-सिंगापुरवासी सर्वोच्च सम्मान प्राप्त कर सकता है।
3. यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने व्यवसाय, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य, कला और संस्कृति, और सामुदायिक सेवा जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रभाव डाला हो।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने काशी तमिल संगमम चरण 3 के लिए पंजीकरण पोर्टल को लॉन्च किया।
2. काशी तमिल संगमम (KTS) का तीसरा संस्करण 15 फरवरी 2025 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शुरू होगा।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!