0 UPSC EXAM HINDI QUIZ 08.01.2025 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. 1 जनवरी को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) का 67वाँ स्थापना दिवस मनाया गया और भारत के मिसाइल मैन, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 2. इस कार्यक्रम में भारत की रक्षा क्षमताओं के वर्द्धन में DRDO द्वारा की गई महत्त्वपूर्ण प्रगति पर प्रकाश डाला गया। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: 1 जनवरी को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) का 67वाँ स्थापना दिवस मनाया गया और भारत के मिसाइल मैन, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में भारत की रक्षा क्षमताओं के वर्द्धन में DRDO द्वारा की गई महत्त्वपूर्ण प्रगति पर प्रकाश डाला गया। DRDO से संबंधित मुख्य तथ्य DRDO की स्थापना 1958 में भारतीय सेना के तकनीकी विकास प्रतिष्ठान (TDE), तकनीकी विकास और उत्पादन निदेशालय (DTDP) और रक्षा विज्ञान संगठन (DSO) का संयोजन करके की गई थी। DRDO भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय का अनुसंधान एवं विकास विंग है। आरंभ में DRDO के पास 10 प्रयोगशालाएँ थीं, वर्तमान में यह 41 प्रयोगशालाओं और 5 DRDO युवा वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं (DYSL) का संचालन करता है। सिद्धांत: DRDO का मार्गदर्शक सिद्धांत "बलस्य मूलं विज्ञानम् " (शक्ति विज्ञान में निहित है) है, जो राष्ट्र को शांति और युद्ध दोनों ही स्थिति में मार्गदर्शित करता है। मिशन: इसका मिशन तीनों सेनाओं की आवश्यकताओं के अनुसार भारतीय सशस्त्र बलों को अत्याधुनिक हथियार प्रणालियों और उपकरणों से लैस करते हुए महत्त्वपूर्ण रक्षा प्रौद्योगिकियों तथा प्रणालियों में आत्मनिर्भर होना है। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने सिंधु घाटी सभ्यता की लिपियों को पढ़ने वाले विशेषज्ञों और संगठनों के लिए पुरस्कार की घोषणा की। 2. राज्य के 240 पुरातात्विक स्थलों, जैसे कीलाड़ी, से प्राप्त 90% प्राचीन चिह्न सिंधु घाटी सभ्यता के चिह्नों से समानता दिखाते हैं। 3. शोधकर्ताओं ने 15,184 चिह्नों का अध्ययन किया, जिनमें से कुछ चिह्न बिल्कुल समान थे और कुछ में निकट समानता पाई गई। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने सिंधु घाटी सभ्यता की लिपियों को पढ़ने वाले विशेषज्ञों और संगठनों के लिए पुरस्कार की घोषणा की। सिंधु घाटी सभ्यता की लिपि के मुख्य बिंदु तमिलनाडु सरकार की घोषणा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने सिंधु घाटी सभ्यता की लिपियों को पढ़ने वाले विशेषज्ञों और संगठनों को 1 मिलियन डॉलर का पुरस्कार देने की घोषणा की। तमिलनाडु पुरातत्व विभाग का अध्ययन राज्य के 140 पुरातात्विक स्थलों, जैसे कीलाड़ी, से प्राप्त 90% प्राचीन चिह्न सिंधु घाटी सभ्यता के चिह्नों से समानता दिखाते हैं। शोधकर्ताओं ने 15,184 चिह्नों का अध्ययन किया, जिनमें से कुछ चिह्न बिल्कुल समान थे और कुछ में निकट समानता पाई गई। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. सरकार ने सार्वजनिक विचार-विमर्श के लिए डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण नियम 2025 का मसौदा जारी किया। 2. इन नियमों के अधिसूचित होने के बाद, डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम, 2022 (DPDP अधिनियम) के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित किया जाएगा। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: सरकार ने सार्वजनिक विचार-विमर्श के लिए डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण नियम 2025 का मसौदा जारी किया। इन नियमों के अधिसूचित होने के बाद, डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम, 2023 (DPDP अधिनियम) के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित किया जाएगा। डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण नियम 2025 ड्राफ्ट नियमों के प्रमुख प्रावधान बच्चों के डेटा के लिए अभिभावकीय सहमति सत्यापन आवश्यक: बच्चों के अकाउंट बनाने से पहले सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफार्म्स को अभिभावकीय सहमति लेनी होगी। पहचान का सत्यापन: अभिभावकों की आयु और पहचान का प्रमाण सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र से किया जाएगा। अपवाद: स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य संस्थान, शैक्षिक संस्थान, और डेकेयर केंद्र इस नियम से मुक्त हैं। डेटा फिड्यूशरीज की भूमिका और जिम्मेदारियां व्यक्तिगत डेटा एकत्रित और प्रोसेस करने वाले संस्थान “डेटा फिड्यूशरीज“ कहलाते हैं। प्रमुख डेटा फिड्यूशरीज (SDFs): बड़े पैमाने पर या संवेदनशील डेटा प्रोसेस करने वाले, जो राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा, या सार्वजनिक व्यवस्था को प्रभावित करते हैं। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारत के प्रधानमंत्री ने ई-कॉमर्स पर इसके परिवर्तनकारी प्रभाव और छोटे व्यवसायों को सशक्त बनाने में इसकी भूमिका के लिये ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) पर प्रकाश डाला है। 2. ONDC ने 15 मिलियन से अधिक मासिक लेनदेन के साथ 3 वर्ष पूरे किये हैं, जिससे प्लेटफॉर्म एकाधिकार का सामना करने और समान अवसर को बढ़ावा देने में प्रगति हुई है। 3. ONDC को अप्रैल 2022 में उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (DPIIT), वाणिज्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा लॉन्च किया गया। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: भारत के प्रधानमंत्री ने ई-कॉमर्स पर इसके परिवर्तनकारी प्रभाव और छोटे व्यवसायों को सशक्त बनाने में इसकी भूमिका के लिये ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) पर प्रकाश डाला है। हाल ही में ONDC ने 15 मिलियन से अधिक मासिक लेनदेन के साथ 3 वर्ष पूरे किये हैं, जिससे प्लेटफॉर्म एकाधिकार का सामना करने और समान अवसर को बढ़ावा देने में प्रगति हुई है। डिजिटल कॉमर्स के लिये ओपन नेटवर्क ONDC: इसको अप्रैल 2022 में उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (DPIIT), वाणिज्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा लॉन्च किया गया। इसका उद्देश्य एक खुले, समावेशी और अंतर-संचालन योग्य प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिजिटल वाणिज्य का लोकतंत्रीकरण करना है। ONDC को दिसंबर 2021 में एक गैर-लाभकारी कंपनी के रूप में शामिल किया गया था, जिसमें क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया और प्रोटीन ई-गोव टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड के संस्थापक सदस्य शामिल हैं। उद्देश्य: वाणिज्य का लोकतंत्रीकरण: एकाधिकारवादी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्मों के प्रभुत्व को कम करने के लिये अंतर-संचालन को बढ़ावा देना। लागत दक्षता: ग्राहकों के अधिग्रहण और लेनदेन प्रसंस्करण की लागत को कम करना। बाज़ार का विस्तार: व्यापक बाज़ार भागीदारी के लिये क्षेत्रीय और भाषाई अंतर को पाटना। उपभोक्ता सशक्तीकरण: छूट और प्रमोशन के माध्यम से कम कीमतों पर खरीदारों को विविध उत्पाद और सेवा विकल्प प्रदान करना, विकल्पों को बढ़ाना और प्रतिस्पर्द्धी मूल्य निर्धारण को बढ़ावा देना। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. शोधकर्त्ताओं ने स्थानीयकृत कैंसर के उपचार के लिये एक इंजेक्टेबल हाइड्रोजेल विकसित किया है। 2. हाइड्रोजेल कैंसर रोधी दवाओं के लिये एक स्थिर भंडार के रूप में कार्य करता है, जो स्वस्थ कोशिकाओं को सुरक्षित रखकर कैंसर कोशिकाओं को लक्षित करते हुए दुष्प्रभावों को कम करता है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: शोधकर्त्ताओं ने स्थानीयकृत कैंसर के उपचार के लिये एक इंजेक्टेबल हाइड्रोजेल विकसित किया है। हाइड्रोजेल कैंसर रोधी दवाओं के लिये एक स्थिर भंडार के रूप में कार्य करता है, जो स्वस्थ कोशिकाओं को सुरक्षित रखकर कैंसर कोशिकाओं को लक्षित करते हुए दुष्प्रभावों को कम करता है। जैवसंगत और जैवनिम्नीकरणीय अल्ट्रा-शॉर्ट पेप्टाइड्स से बना यह हाइड्रोजेल, ग्लूटाथिऑन (GSH) के बढ़े हुए स्तर पर प्रतिक्रिया करता है, जो कैंसर कोशिकाओं में प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला अणु है। हाइड्रोजेल कैंसर वाली जगह (Tumour Site) पर स्थानीयकृत दवा वितरण सुनिश्चित करता है, जिससे उपचार की परिशुद्धता में सुधार होता है। पारंपरिक कीमोथेरेपी और सर्जरी कैंसर कोशिकाओं का उपचार करते समय स्वस्थ कोशिकाओं को नुकसान पहुँचाती है। हाइड्रोजेल जल-आधारित, त्रि-आयामी बहुलक नेटवर्क हैं जो तरल पदार्थ को अवशोषित करने और बनाए रखने में सक्षम हैं। उनकी अनूठी संरचना जीवित ऊतकों की प्रतिकृति बनाती है, जिससे वे जैव-चिकित्सा अनुप्रयोगों के लिये उपयुक्त बन जाते हैं। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 08.01.2025 ALL EXAM QUIZ 09.01.2025