1 UPSC EXAM HINDI QUIZ 02.01.2025 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री द्वारा उपलब्ध आँकड़ों से देश भर में इलेक्ट्रॉनिक तथा विद्युत उपकरणों के बढ़ते उपयोग पर प्रकाश पड़ा है। 2. इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्ट (ई-अपशिष्ट) से तात्पर्य ऐसे विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से है जो पुराने हो गए हैं या जो कार्यशील नहीं हैं। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री द्वारा उपलब्ध आँकड़ों से देश भर में इलेक्ट्रॉनिक तथा विद्युत उपकरणों के बढ़ते उपयोग पर प्रकाश पड़ा है। ई-अपशिष्ट इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्ट (ई-अपशिष्ट) से तात्पर्य ऐसे विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से है जो पुराने हो गए हैं या जो कार्यशील नहीं हैं। ई-अपशिष्ट में अनेक विषैले रसायन होते हैं जिनमें सीसा, कैडमियम, पारा तथा निकल जैसी धातुएँ शामिल हैं। भारत में ई-अपशिष्ट की स्थिति मात्रा में वृद्धि: भारत में पिछले पाँच वर्षों में ई-अपशिष्ट के उत्पादन में 72.54% की वृद्धि (जो वर्ष 2019-20 के 1.01 मिलियन मीट्रिक टन (MT) से बढ़कर वर्ष 2023-24 में 1.751 मिलियन मीट्रिक टन हो गया है) देखी गई है। प्रतिवर्ष लगभग 57% ई-अपशिष्ट (990,000 मीट्रिक टन के बराबर) अनुपचारित रह जाता है। भारत के 65 शहरों से कुल ई-अपशिष्ट का 60% से अधिक उत्पादित होता है जबकि 10 राज्यों की कुल ई-अपशिष्ट में 70% भागीदारी है। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन 30 दिसंबर, 2024 को स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट मिशन के प्रक्षेपण के साथ एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने के लिये तैयार है। 2. इस मिशन का उद्देश्य उपग्रह डॉकिंग क्षमताओं का प्रदर्शन करना है, जो भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों के लिये एक महत्त्वपूर्ण तकनीक है। 3. स्पैडेक्स एक प्रौद्योगिकी प्रदर्शन मिशन है जिसे इसरो द्वारा अंतरिक्ष में डॉकिंग प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन करने के लिये विकसित किया गया है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन 30 दिसंबर, 2024 को स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट (SpaDeX) मिशन के प्रक्षेपण के साथ एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने के लिये तैयार है। इस मिशन का उद्देश्य उपग्रह डॉकिंग क्षमताओं का प्रदर्शन करना है, जो भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों के लिये एक महत्त्वपूर्ण तकनीक है। स्पैडेक्स स्पैडेक्स एक प्रौद्योगिकी प्रदर्शन मिशन है जिसे इसरो द्वारा अंतरिक्ष में डॉकिंग प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन करने के लिये विकसित किया गया है। इस मिशन का उद्देश्य दो छोटे अंतरिक्ष यान को एक-दूसरे से मिलाने, डॉक करने और अनडॉक करने की क्षमता का प्रदर्शन करना है, जो भारत की अंतरिक्ष क्षमताओं में एक महत्त्वपूर्ण प्रगति को दर्शाता है। उद्देश्य: स्पैडेक्स (SpaDeX) का प्राथमिक लक्ष्य, पृथ्वी की निचली कक्षा में दो छोटे अंतरिक्ष यान, SDX01 (चेज़र) और SDX02 (टारगेट) के लिये डॉकिंग तकनीक विकसित करना है।वे उन्नत सेंसर और प्रणोदन प्रणालियों का उपयोग करते हुए स्वायत्त रूप से डॉकिंग करेंगे।द्वितीयक उद्देश्यों में विद्युत शक्ति हस्तांतरण का परीक्षण और अंतरिक्ष यान नियंत्रण का प्रदर्शन शामिल है। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. विश्व बैंक ने ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस रिपोर्ट के स्थान पर बिज़नेस रेडी (B-रेडी) रिपोर्ट 2024 को लॉन्च किया है। 2. डेटा हेरफेर के मुद्दों एवं कुछ रैंकिंग संबंधी चिंताओं के कारण वर्ष 2020 में ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस रिपोर्ट पर रोक लगा दी गई थी। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: विश्व बैंक ने ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस रिपोर्ट के स्थान पर बिज़नेस रेडी (B-रेडी) रिपोर्ट 2024 को लॉन्च किया है। डेटा हेरफेर के मुद्दों एवं कुछ रैंकिंग संबंधी चिंताओं के कारण वर्ष 2020 में ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस रिपोर्ट पर रोक लगा दी गई थी। बिज़नेस रेडी का क्या आशय है बेंचमार्किंग टूल: B-रेडी, निजी क्षेत्र के समावेशी विकास को बढ़ावा देने के क्रम में वैश्विक कारोबारी माहौल का मूल्यांकन करने पर केंद्रित है। दस मुख्य विषय: B-रेडी के तहत बाज़ार में प्रवेश, संचालन (या विस्तार) और समापन (या पुनर्गठन) सहित फर्म के संचालन चरणों को शामिल किया गया है।इसके दस मुख्य विषयों में व्यवसाय में प्रवेश, व्यवसाय का स्थान, उपयोगिता सेवाएँ, श्रम, वित्तीय सेवाएँ, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, कराधान, विवाद समाधान, बाज़ार प्रतिस्पर्द्धा और व्यवसाय दिवालियापन शामिल हैं। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. पैंगोंग त्सो के तट पर 14,300 फीट की ऊँचाई पर छत्रपति शिवाजी महाराज की एक प्रतिमा का अनावरण किया गया। 2. इसका अनावरण भारत और चीन द्वारा डेमचोक और डेपसांग में सैनिकों की वापसी पूरी करने के तुरंत बाद किया गया, जिससे 4.5 वर्ष से चल रहा सीमा गतिरोध समाप्त हो गया। 3. पैंगोंग त्सो हिमालय में लगभग 4,350 मीटर (14,270 फीट) की ऊँचाई पर स्थित एक अंतर्देशीय झील है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: पैंगोंग त्सो के तट पर 14,300 फीट की ऊँचाई पर छत्रपति शिवाजी महाराज की एक प्रतिमा का अनावरण किया गया। इसका अनावरण भारत और चीन द्वारा डेमचोक और डेपसांग में सैनिकों की वापसी पूरी करने के तुरंत बाद किया गया, जिससे 4.5 वर्ष से चल रहा सीमा गतिरोध समाप्त हो गया। हालाँकि यह सेना के दिग्गजों और स्थानीय लोगों के बीच संवाद का विषय बन गया है, एक सेवानिवृत्त कर्नल ने डोगरा जनरल जोरावर सिंह की एक प्रतिमा का प्रस्ताव रखा है, जिनके वर्ष 1834-1840 के अभियान ने महाराजा रणजीत सिंह के अधीन लद्दाख को डोगरा साम्राज्य में मिला दिया था। पैंगोंग त्सो: यह हिमालय में लगभग 4,350 मीटर (14,270 फीट) की ऊँचाई पर स्थित एक अंतर्देशीय झील है। यह विश्व की सबसे ऊँची खारे पानी की झीलों में से एक है, जो भारतीय प्लेट के यूरेशियन प्लेट से टकराव के दौरान एक टेक्टोनिक झील के रूप निर्मित हुई है। इस घटना के परिणामस्वरूप टेथिस महासागर झील द्वारा विस्थापित हो गया, जिससे हिमालय का भी निर्माण हुआ। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारत और नेपाल के बीच भारत-नेपाल संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास “सूर्य किरण” का 18वाँ संस्करण नेपाल के सलझंडी में आयोजित किया जा रहा है। 2. अभ्यास का 17वाँ संस्करण दिसंबर 2023 में उत्तराखंड में आयोजित किया गया था। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारत और नेपाल के बीच भारत-नेपाल संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास “सूर्य किरण” का 18वाँ संस्करण नेपाल के सलझंडी में आयोजित किया जा रहा है। अभ्यास का 17वाँ संस्करण दिसंबर 2023 में उत्तराखंड में आयोजित किया गया था। सूर्य किरण अभ्यास: यह भारत और नेपाल के बीच प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला सैन्य अभ्यास है, जो दोनों देशों में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है। उद्देश्य: आतंकवाद-रोधी अभियानों, जंगल में युद्ध और पर्वतीय अभियानों में दोनों सेनाओं के बीच अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाना। संयुक्त राष्ट्र (UN) चार्टर के अंतर्गत मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) में समन्वय में सुधार करना। परिचालन तैयारियों, विमानन पहलुओं, चिकित्सा प्रशिक्षण और पर्यावरण संरक्षण को बढाने पर ध्यान केंद्रित करना। भारत-नेपाल संबंध: नेपाल पाँच भारतीय राज्यों: सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के साथ 1,850 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है। वर्ष 1950 में हस्ताक्षरित भारत-नेपाल शांति और मैत्री संधि इन देशों के विशेष द्विपक्षीय संबंधों को आधार प्रदान करती है। कोशी समझौता (1954, संशोधित 1966), महाकाली संधि (1996) और गंडक समझौता (1959, संशोधित 1964) भारत और नेपाल के बीच प्रमुख जल-साझाकरण समझौते हैं। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 02.01.2025 ALL EXAM QUIZ 03.01.2025