- हथकरघा सम्मेलन ‘मंथन’ का उद्घाटन कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह किये
- हथकरघा सम्मेलन ‘मंथन’ का उद्घाटन 28 जनवरी को डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र जनपथ, नई दिल्ली में किया गया।
- सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न हितधारकों को एक स्थान पर लाना है, ताकि हथकरघा क्षेत्र में विकास के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं, नवाचारों और रणनीतियों को साझा किया जा सके।
- सम्मेलन में 21 पैनलिस्ट और 120 हथकरघा लाभार्थियों सहित लगभग 250 हितधारक भाग लेंगे।
- यह कार्यक्रम हथकरघा बुनकरों, निर्माताओं, खुदरा विक्रेताओं, खरीदारों, डिजाइनरों और शिक्षाविदों के लिए एक इंटरैक्टिव कार्यशाला के रूप में भी काम करेगा।
- गिरिराज सिंह हथकरघा बुनकर ई-पहचान पोर्टल और हथकरघा पुरस्कार ऑनलाइन मॉड्यूल भी लॉन्च करेंगे।
सम्मेलन के दौरान 3 तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे, जो इस प्रकार हैं
- हथकरघा क्षेत्र में स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र के लिए समर्थन।
- हथकरघा विपणन के रास्ते और रणनीतियाँ।
- युवा बुनकरों के लिए हथकरघा क्षेत्र का मॉडल तैयार करना: दृष्टिकोण और रणनीति।
