Skip to content
- मंत्रिमंडल ने मौसम आधारित फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को 2025-26 तक बढ़ाने की मंजूरी दी।
- सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना की समय-सीमा को 2025-26 तक बढ़ाने का फैसला किया है।
- योजना का कुल परिव्यय बढ़ाकर 69 हजार 515 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
- इस योजना के तहत बीमित किसानों में से 88 प्रतिशत छोटे और सीमांत किसान हैं। बीमित किसानों में से 57 प्रतिशत ओबीसी, एससी और एसटी से हैं।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पोषक तत्व आधारित सब्सिडी से परे डाय-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) उर्वरकों पर एकमुश्त विशेष पैकेज के विस्तार को मंजूरी दे दी है।
- सरकार ने किसानों को सस्ती कीमतों पर डीएपी की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष पैकेज को अगले आदेश तक बढ़ाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।
- किसानों को 50 किलोग्राम के बैग पर एक हजार 350 रुपये की दर से डीएपी मिलता रहेगा।
- इससे किसानों को सब्सिडीयुक्त, किफायती और उचित मूल्य पर डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
- पीएम फसल बीमा योजना 18 फरवरी 2016 को शुरू की गई थी।
error: Content is protected !!