Mon. Feb 2nd, 2026

आठ प्रमुख उद्योगों (ICI) के संयुक्त सूचकांक में नवंबर 2023 की तुलना में नवंबर 2024 में 4.3% की वृद्धि दर्ज की गई।ICI के तहत आठ प्रमुख उद्योगों अर्थात कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट एवं विद्युत उत्पादन के संयुक्त तथा एकल प्रदर्शन को मापा जाता है। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) में शामिल वस्तुओं के भार में 40.27% हिस्सा आठ प्रमुख उद्योगों का है।

अंतिम विकास दर: अगस्त 2024 के लिए, ICI में 1.5% की गिरावट आई ।

संचयी वृद्धि: अप्रैल-नवंबर 2024-25 के लिए ICI की संचयी वृद्धि पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 4.2% (अनंतिम) है।ये उद्योग औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) में शामिल वस्तुओं के कुल भार का 40.27% प्रतिनिधित्व करते हैं।

कोर क्षेत्र प्रदर्शन (नवंबर 2024)

कोर सेक्टर ग्रोथ

  • कोर सेक्टर ग्रोथ का अर्थ है किसी अर्थव्यवस्था के मुख्य उद्योगों के उत्पादन/आउटपुट में एक निश्चित समयावधि में हुई वृद्धि।
  • ये मुख्य उद्योग अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण हैं और औद्योगिक प्रदर्शन का मापदंड माने जाते हैं।

आठ प्रमुख उद्योगों का सूचकांक

  • ICI मासिक रूप से तैयार किया जाता है और भारत के औद्योगिक क्षेत्र के प्रदर्शन को दर्शाता है।

मुख्य घटक

  1. कोयला (Coal): कोकिंग कोल को छोड़कर कुल उत्पादन।
  2. बिजली (Electricity): थर्मल, न्यूक्लियर, हाइड्रो स्रोतों और भूटान से आयातित बिजली।
  3. क्रूड ऑयल (Crude Oil): कुल कच्चे तेल का उत्पादन।
  4. सीमेंट (Cement): बड़े और छोटे दोनों संयंत्रों का उत्पादन।
  5. प्राकृतिक गैस (Natural Gas): कुल प्राकृतिक गैस का उत्पादन।
  6. स्टील (Steel): मिश्र धातु और गैर-मिश्र धातु स्टील का उत्पादन।
  7. रिफाइनरी उत्पाद (Refinery Products): कुल रिफाइनरी उत्पादन।
  8. उर्वरक (Fertiliser): यूरिया, अमोनियम सल्फेट आदि प्रकार के उर्वरकों का उत्पादन।

आठ प्रमुख उद्योगों का सूचकांक (ICI) रिपोर्टिंग

रिपोर्टिंग प्रक्रिया

तैयारी और जारीकरण

  • ICI हर महीने तैयार किया जाता है।
  • इसे एक महीने के अंतराल के बाद (महीने के अंतिम दिन) जारी किया जाता है।
  • रिपोर्ट को आर्थिक सलाहकार कार्यालय (Office of the Economic Adviser), औद्योगिक और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT), और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी किया जाता है।

आधार वर्ष

  • ICI का वर्तमान आधार वर्ष 2011-12 है, जो इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) के समान है।

Login

error: Content is protected !!