0 UPSC EXAM HINDI QUIZ 17.12.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारत दुनिया का पहला देश है जिसने “ग्रीन स्टील” के लिए टैक्सोनॉमी (परिभाषा और मानक) निर्धारित की है। 2. यह स्टील सेक्टर में डिकार्बोनाइजेशन (कार्बन उत्सर्जन में कमी) की दिशा में भारत की बड़ी उपलब्धि है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारत दुनिया का पहला देश है जिसने “ग्रीन स्टील” के लिए टैक्सोनॉमी (परिभाषा और मानक) निर्धारित की है।यह स्टील सेक्टर में डिकार्बोनाइजेशन (कार्बन उत्सर्जन में कमी) की दिशा में भारत की बड़ी उपलब्धि है। ग्रीन स्टील ग्रीन स्टील वह स्टील है जिसका उत्पादन पारंपरिक तरीकों की तुलना में काफी कम कार्बन उत्सर्जन के साथ किया जाता है। भारत में ग्रीन स्टील को परिभाषित करने के लिए मुख्य मानदंड प्रति टन तैयार स्टील (टीएफएस) पर CO2 समतुल्य उत्सर्जन पर आधारित हैं। उत्सर्जन सीमा: 2.2 टन प्रति टन CO2e से कम उत्सर्जन तीव्रता वाले इस्पात संयंत्र ग्रीन स्टील वर्गीकरण के लिए योग्य होंगे। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने भारतीय दंड संहिता की धारा 498A के दुरुपयोग पर चिंता जताई , जो विवाहित महिलाओं के खिलाफ उनके पतियों और ससुराल वालों द्वारा क्रूरता को दंडित करती है। 2. भारतीय दंड संहिता की धारा 498A महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रावधान है, खासकर वैवाहिक संबंधों में। 3. 1983 में इस धारा को पेश किया गया था, जो घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता जैसे गंभीर मुद्दों को संबोधित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने भारतीय दंड संहिता (IPC) (अब भारतीय न्याय संहिता -BNS ) की धारा 498A के दुरुपयोग पर चिंता जताई , जो विवाहित महिलाओं के खिलाफ उनके पतियों और ससुराल वालों द्वारा क्रूरता को दंडित करती है। IPC धारा 498A भारतीय दंड संहिता की धारा 498A महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रावधान है, खासकर वैवाहिक संबंधों में। 1983 में इस धारा को पेश किया गया था, जो घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता जैसे गंभीर मुद्दों को संबोधित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। इस धारा ने न केवल कानूनी राहत प्रदान की है, बल्कि महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे को सार्वजनिक और न्यायिक चर्चाओं के केंद्र में ला दिया है। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. राष्ट्रीय महासागरीय एवं वायुमंडलीय प्रशासन द्वारा वर्ष 2024 के आर्कटिक रिपोर्ट कार्ड शीर्षक से हाल ही में जारी रिपोर्ट से ज्ञात होता है कि आर्कटिक, जो कभी एक प्रमुख कार्बन सिंक था, अब जलवायु-प्रेरित ऊष्मा के कारण कार्बन का स्रोत बन रहा है। 2. NOAA, अमेरिका की एक संघीय एजेंसी है, जिसका उद्देश्य पर्यावरणीय परिवर्तनों को समझना और पूर्वानुमान लगाना, तटीय एवं सागरीय संसाधनों का प्रबंधन करना तथा सूचित निर्णय लेने में सहायता करना है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: • राष्ट्रीय महासागरीय एवं वायुमंडलीय प्रशासन (NOAA) द्वारा वर्ष 2024 के आर्कटिक रिपोर्ट कार्ड शीर्षक से हाल ही में जारी रिपोर्ट से ज्ञात होता है कि आर्कटिक, जो कभी एक प्रमुख कार्बन सिंक था, अब जलवायु-प्रेरित ऊष्मा के कारण कार्बन का स्रोत बन रहा है। • NOAA, अमेरिका की एक संघीय एजेंसी है, जिसका उद्देश्य पर्यावरणीय परिवर्तनों को समझना और पूर्वानुमान लगाना, तटीय एवं सागरीय संसाधनों का प्रबंधन करना तथा सूचित निर्णय लेने में सहायता करना है। • आर्कटिक रिपोर्ट कार्ड, जो वर्ष 2006 से प्रतिवर्ष जारी किया जाता है, ऐतिहासिक अभिलेखों की तुलना में आर्कटिक की वर्तमान स्थिति पर विश्वसनीय और संक्षिप्त पर्यावरणीय जानकारी प्रदान करता है। रिपोर्ट के मुख्य निष्कर्ष • आर्कटिक तापन में तेज़ी: आर्कटिक तेज़ी से गर्म हो रहा है। वर्ष 1900 में रिकॉर्ड शुरूआत से वर्ष 2024 दूसरा सबसे गर्म वर्ष होगा।वर्ष 2024 की आर्कटिक की ग्रीष्म ऋतु रिकॉर्ड स्तर पर तीसरी सबसे गर्म ग्रीष्म ऋतु होंगी, जिसमें अलास्का और कनाडा जैसे क्षेत्र अत्यधिक गर्म लहरों का सामना करेंगे। • आर्कटिक टुंड्रा एक कार्बन स्रोत: पर्माफ्रॉस्ट के पिघलने से आर्कटिक टुंड्रा कार्बन सिंक से कार्बन स्रोत में परिवर्तित हो रहा है।पर्माफ्रॉस्ट के विघटन से कार्बन डाइऑक्साइड और मीथेन गैस का उत्सर्जन होता है, जिससे वैश्विक तापन में तीव्रता आती है।वनाग्नि की आवृत्ति एवं तीव्रता बढ़ रही है, जिससे अधिक कार्बन उत्सर्जित हो रहा है तथा वनाग्नि का समय बढ़ रहा है। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. डी. गुकेश सिंगापुर में आयोजित FIDE विश्व शतरंज चैंपियनशिप,2024 में चीन के डिंग लिरेन (2023 विश्व शतरंज चैंपियन) को हराकर 18 वर्ष की उम्र में सबसे कम उम्र के शतरंज विश्व चैंपियन बने 2. गुकेश, विश्व चैम्पियनशिप के सबसे युवा हैं, वे इतिहास में तीसरे सबसे युवा ग्रैंडमास्टर और 2750 FIDE रेटिंग हासिल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं । 3. गुकेश, FIDE विश्व शतरंज चैम्पियनशिप जीतने वाले दूसरे भारतीय ग्रैंडमास्टर हैं, उनसे पहले विश्वनाथन आनंद थे उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: डी. गुकेश सिंगापुर में आयोजित FIDE विश्व शतरंज चैंपियनशिप,2024 में चीन के डिंग लिरेन (2023 विश्व शतरंज चैंपियन) को हराकर 18 वर्ष की उम्र में सबसे कम उम्र के शतरंज विश्व चैंपियन बने । गुकेश, विश्व चैम्पियनशिप के सबसे युवा हैं, वे इतिहास में तीसरे सबसे युवा ग्रैंडमास्टर और 2750 FIDE रेटिंग हासिल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं । उल्लेखनीय बात यह है कि वह रूसी गैरी कास्पारोव से चार वर्ष छोटे हैं, जब उन्होंने वर्ष 1985 में अनातोली कार्पोव से यह खिताब जीता था। गुकेश, FIDE विश्व शतरंज चैम्पियनशिप जीतने वाले दूसरे भारतीय ग्रैंडमास्टर हैं, उनसे पहले विश्वनाथन आनंद थे, जिनके पास वर्ष 2000-2002 एवं वर्ष 2007-2013 तक यह खिताब था, उसके बाद मैग्नस कार्लसन ने वर्ष 2013 में यह खिताब जीता था। FIDE विश्व शतरंज चैम्पियनशिप FIDE सभी अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं का संचालन करता है और इसे वर्ष 1999 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा वैश्विक खेल संगठन के रूप में मान्यता दी गई थी। वर्ष 1924 में पेरिस में स्थापित और लुसाने में मुख्यालय वाला FIDE अब सबसे बड़े राष्ट्रीय शतरंज संघों में से एक है, जिसके 201 देश संबद्ध सदस्य हैं। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. मोरक्को के रबात में आयोजित भारत-मोरक्को रक्षा उद्योग संगोष्ठी में रक्षा सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। 2. जिसमें मोरक्को ने अपने देश में भारतीय कंपनियों के लिये लाभदायक, नौकरशाही से पूर्णतः मुक्त परिवेश का प्रस्ताव किया। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: मोरक्को के रबात में आयोजित भारत-मोरक्को रक्षा उद्योग संगोष्ठी में रक्षा सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें मोरक्को ने अपने देश में भारतीय कंपनियों के लिये लाभदायक, नौकरशाही से पूर्णतः मुक्त परिवेश का प्रस्ताव किया। हालिया आँकड़ों के अनुसार, भारत का कुल रक्षा निर्यात वित्त वर्ष 2013-14 में 686 करोड़ रुपए था जिसके वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़कर 21,083 करोड़ रुपए होने का अनुमान है। मोरक्को जैसे वैश्विक साझेदारों के साथ रक्षा सहयोग से तकनीकी प्रगति, वर्द्धित निवेश और वैश्विक सहयोग के माध्यम से उत्पादन क्षमताओं को बढ़ावा मिलेगा, जिससे आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। टाटा समूह द्वारा मोरक्को में भारत का पहला रक्षा विनिर्माण संयंत्र स्थापित करना "मेक इन इंडिया" पहल को रेखांकित करता है, जो विशेष रूप से WhAP 8x8 ग्राउंड कॉम्बैट व्हीकल जैसी उन्नत प्रणालियों में भारत की तकनीकी क्षमताओं को बढ़ाता है। मोरक्को के निवेशक-अनुकूल परिवेश और 90 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों के व्यापक नेटवर्क से भारतीय रक्षा निर्यात के लिये विशेष रूप से अफ्रीका एवं यूरोप में नए बाज़ार स्थापित होंगे। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 17.12.2024 ALL EXAM QUIZ 18.12.2024