Sat. May 9th, 2026
0

UPSC EXAM HINDI QUIZ 05.12.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. आयुष मंत्रालय ने हाल ही में अपनी स्थापना के 15 वर्ष पूरे किए हैं।
2. इस अवसर पर मंत्रालय ने आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी चिकित्सा पद्धतियों के विकास और प्रचार-प्रसार में अपनी उपलब्धियां और चुनौतियां साझा की हैं।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की हालिया रिपोर्ट “From Gridlock to Growth: How Leadership Enables India’s PRAGATI Ecosystem to Power Progress” भारत के प्रगति प्लेटफॉर्म को डिजिटल शासन के माध्यम से विकास को गति देने का एक उत्कृष्ट उदाहरण मानती है।
2. रिपोर्ट में प्रगति प्लेटफॉर्म की सफलता को जिम्मेदारी और दक्षता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण बताया गया है।
3. यह माना गया है कि प्रगति उभरती अर्थव्यवस्थाओं में प्रशासनिक जड़ता को दूर करने के लिए एक आदर्श मॉडल बन सकता है।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. मध्य प्रदेश सरकार ने रातापानी अभ्यारण्य को राज्य का 7वाँ टाइगर रिजर्व घोषित करने की अधिसूचना जारी की।
2. इससे पहले हाल ही में केंद्र सरकार ने शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क को प्रदेश का 8वां टाइगर रिजर्व घोषित किया था।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. पश्चिम बंगाल को यूनेस्को ने हेरिटेज पर्यटन के लिए शीर्ष गंतव्य घोषित किया है।
2. 2 दिसंबर को, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यूनेस्को ने राज्य को हेरिटेज पर्यटन के लिए शीर्ष गंतव्य घोषित किया है और इस क्षेत्र ने लाखों युवाओं के लिए रोजगार पैदा किया है।
3. पर्यटन राज्य मंत्री इंद्रनील सेन ने कहा कि राज्य में रिकॉर्ड 2,489 होमस्टे खोले गए हैं और इनमें से 65% उत्तर बंगाल में स्थित हैं।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. उबर ने डल झील पर एशिया की पहली जल परिवहन सेवा शुरू की है।
2. इस पहल के तहत, पर्यटक अब उबर के राइड-हेलिंग ऐप के माध्यम से परेशानी मुक्त, पहले से बुक किए गए शिकारा की सवारी का आनंद ले सकते हैं।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!