हरियाणा सरकार द्वारा शासन में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए ‘हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना 2024’ अधिसूचित की गई।
इस योजना का उद्देश्य उन कर्मचारियों को पुरस्कृत करके शासन में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है जो अभिनव कार्य और असाधारण प्रयासों के माध्यम से राज्य में बेहतर शासन में योगदान देते हैं।
पुरस्कारों को प्रमुख योजना पुरस्कार और राज्य स्तरीय पुरस्कारों में वर्गीकृत किया गया है। योजना के तहत ‘जिला स्तरीय पुरस्कार’ भी दिए जाएंगे।
प्रमुख पुरस्कारों के तहत उन प्रमुख परियोजनाओं में शामिल टीमों को मान्यता दी जाएगी जिनके कार्य से शासन में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है।
प्रत्येक प्रमुख पुरस्कार के अंतर्गत 51,000 रुपये की राशि दी जाएगी।
विभिन्न शासन पहलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली टीमों को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए जाएंगे।
राज्य स्तरीय पुरस्कार में प्रथम पुरस्कार के लिए 51,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार के लिए 31,000 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार के लिए 21,000 रुपये की राशि दी जाएगी।
पुरस्कारों में एक ट्रॉफी और प्रशंसा प्रमाण पत्र भी शामिल होगा तथा नकद पुरस्कार विजेता टीम के सदस्यों के बीच समान रूप से वितरित किए जाएंगे।
इस योजना के अंतर्गत ‘जिला स्तरीय पुरस्कार’ भी दिए जाएंगे।
प्रत्येक जिले के उपायुक्त ‘जिला स्तरीय पुरस्कार’ प्रदान करेंगे।
जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 31 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 21 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
प्रत्येक पुरस्कार विजेता टीम को एक ट्रॉफी और संबंधित जिले के संभागीय आयुक्त द्वारा हस्ताक्षरित प्रशंसा प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।