राष्ट्रीय तानसेन सम्मान सुप्रसिद्ध तबला वादक पं. स्वप्न चौधरी को प्रदान किया गया।
18 दिसंबर को मध्य प्रदेश की संगीत राजधानी ग्वालियर में आयोजित विश्व प्रसिद्ध तानसेन समारोह में राष्ट्रीय तानसेन पुरस्कार एवं राजा मानसिंह तोमर पुरस्कार प्रदान किए गए।
वर्ष 2023 का “राष्ट्रीय तानसेन सम्मान” भारतीय शास्त्रीय संगीत के सुप्रसिद्ध तबला वादक कोलकाता के पं. स्वप्न चौधरी को प्रदान किया गया।
राष्ट्रीय तानसेन पुरस्कार समारोह में 5 लाख रुपए की सम्मान राशि, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल-श्रीफल प्रदान किए गए।
संगीत सम्राट तानसेन के सम्मान में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित यह पुरस्कार भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान है।
वर्ष 2023 का “राजा मानसिंह तोमर सम्मान” इंदौर की संस्था सानंद न्यास को प्रदान किया गया।
यह संस्था पिछले 35 वर्षों से इंदौर में शास्त्रीय संगीत, नाटक एवं सांस्कृतिक समारोहों के क्षेत्र में कार्य कर रही है।