Fri. May 15th, 2026
  • रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए के9 वज्र-टी स्व-चालित ट्रैक्ड आर्टिलरी गन की खरीद के लिए ₹7629 करोड़ के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
  • 20 दिसंबर को मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
  • के9 वज्र-टी की खरीद से तोपखाने के आधुनिकीकरण को बढ़ावा मिलेगा और भारतीय सेना की समग्र परिचालन तत्परता बढ़ेगी।
  • अत्याधुनिक तकनीक से लैस यह तोप लंबी दूरी तक उच्च सटीकता और उच्च दर की मारक क्षमता के साथ घातक फायर करने में सक्षम है।
  • यह परियोजना चार वर्षों की अवधि में नौ लाख से अधिक मानव दिवसों का रोजगार पैदा करेगी और एमएसएमई सहित विभिन्न भारतीय उद्योगों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करेगी।
  • यह परियोजना ‘मेक-इन-इंडिया’ पहल के अनुरूप ‘आत्मनिर्भर भारत’ का गौरवशाली ध्वजवाहक होगी।

Login

error: Content is protected !!