Skip to content
- एनडीआर इन्विट द्वारा जारी एक घरेलू एसएलबी में, आईएफसी ने $75 मिलियन (₹630 करोड़) का निवेश किया है।
- यह भारत का पहला वेयरहाउस इन्विट है जिसने सस्टेनेबिलिटी-लिंक्ड बॉन्ड (एसएलबी) जारी किया है।
- यह एसएलबी किसी भी इन्विट द्वारा जारी किया जाने वाला देश का पहला एसएलबी है।
- इस रणनीतिक निवेश का लक्ष्य टिकाऊ, उच्च-गुणवत्ता वाले वेयरहाउस इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार करना है।
- इस फंडिंग का उद्देश्य एनडीआर इन्विट को अपने स्टोरेज ऑपरेशन का विस्तार करने में मदद करना है।
- यह आईएफसी द्वारा एक अंतर्राष्ट्रीय ग्रीन बिल्डिंग सर्टिफिकेशन सिस्टम इडीजीइ (एक्सीलेंस इन डिज़ाइन फॉर ग्रेटर एफिशिएंसी) सर्टिफिकेशन का समर्थन करेगा।
- एनडीआर इन्विट एक इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (इन्विट) है जिसे एनडीआर वेयरहाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रायोजित किया जाता है।
- अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (आईएफसी) विश्व बैंक समूह का सदस्य है। इसका गठन 1956 में हुआ था। इसका मुख्यालय वाशिंगटन, यू.एस. में है।
error: Content is protected !!