अंतरिक्ष क्षेत्र में व्यावसायिक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए एनसीवीइटी द्वारा इन-स्पेस को अवार्डींग संस्था के रूप में मान्यता दी गई है।
भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (इन-स्पेस) को कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय परिषद द्वारा आधिकारिक तौर पर अवार्डींग संस्था के रूप में मान्यता दी गई है।
इस मान्यता से अंतरिक्ष क्षेत्र में व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिदृश्य को मजबूती मिलेगी।
इन-स्पेस अंतरिक्ष विभाग के तहत काम करने वाली एक स्वायत्त एजेंसी है।
संस्था को अवार्डींग संस्था के रूप में मान्यता मिलने से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों के मानकीकरण और मान्यता को बढ़ावा मिलेगा।
इस साझेदारी के माध्यम से, संस्था उपग्रह उत्पादन, कृषि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और प्रक्षेपण यान मिशन डिजाइन सहित क्षेत्रों में अत्याधुनिक ट्रेनिंग भी दे सकेगी।