0 UPSC EXAM HINDI QUIZ 29.11.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में अपनी तैयारियों के संदर्भ में बीसीजी की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के टॉप 10 देशों में अपनी जगह बनाई है। 2. इस रिपोर्ट में 63 देशों का मूल्यांकन किया गया है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में अपनी तैयारियों के संदर्भ में बीसीजी (Boston Consulting Group) की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के टॉप 10 देशों में अपनी जगह बनाई है। भारत ने AI विशेषज्ञों में दूसरा स्थान और AI अनुसंधान प्रकाशनों में तीसरा स्थान हासिल किया है, जो देश की बढ़ती विशेषज्ञता और नवाचार को दर्शाता है। इस रिपोर्ट में 73 देशों का मूल्यांकन किया गया है, जो AI के माध्यम से सार्वजनिक सेवाओं में सुधार पर ध्यान केंद्रित करता है।AI विशेषज्ञों की संख्या में भारत दूसरा स्थान पर है। AI अनुसंधान प्रकाशनों में भारत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।रिपोर्ट का ध्यान AI के जरिए सार्वजनिक सेवाओं में सुधार पर केंद्रित है। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. पैन 2.0 परियोजना को आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति से मंजूरी मिली है, जिसमें 1435 करोड़ रुपये की लागत से नागरिकों को मुफ्त QR कोड के साथ नया पैन कार्ड मिलेगा। 2. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने PAN 2.0 परियोजना को मंजूरी दी। 3. यह परियोजना आयकर विभाग द्वारा प्रस्तावित की गई है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: पैन 2.0 परियोजना को आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति से मंजूरी मिली है, जिसमें 1435 करोड़ रुपये की लागत से नागरिकों को मुफ्त QR कोड के साथ नया पैन कार्ड मिलेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने PAN 2.0 परियोजना को मंजूरी दी।यह परियोजना आयकर विभाग द्वारा प्रस्तावित की गई है। PAN 2.0 परियोजना PAN 2.0 मौजूदा PAN/TAN 1.0 सिस्टम को आधुनिक और एकीकृत बनाएगा, जिसमें कोर और नॉन-कोर PAN/TAN गतिविधियों और PAN सत्यापन सेवाओं को जोड़ा जाएगा। उद्देश्य: यह परियोजना उन्नत तकनीक का उपयोग करके करदाताओं की पंजीकरण सेवाओं को बेहतर और आसान बनाने के लिए तैयार की गई है। यह करदाताओं को एक सहज और बेहतर डिजिटल अनुभव प्रदान करेगी। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने ‘वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन‘ (ONOS) योजना को मंजूरी दी है। 2. इस योजना का उद्देश्य पूरे देश में छात्रों और संस्थानों को 23,000 से अधिक शोध पत्रिकाओं तक आसान पहुंच प्रदान करना है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने ‘वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन‘ (ONOS) योजना को मंजूरी दी है। इस योजना का उद्देश्य पूरे देश में छात्रों और संस्थानों को 13,000 से अधिक शोध पत्रिकाओं तक आसान पहुंच प्रदान करना है। योजना की मुख्य बातें बजट आवंटन: 2025-2027 के लिए ₹6,000 करोड़ का बजट रखा गया है। लाभार्थी: यह योजना 6,300 संस्थानों और 8 करोड़ छात्रों को लाभ पहुंचाएगी। उद्देश्य: शोध को प्रोत्साहित करना और देश में उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान का वातावरण तैयार करना। ‘वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन‘ (ONOS) योजना वन नेशन (भारत) और वन सब्सक्रिप्शन का अर्थ है एक ऐसा सिस्टम, जहां आपको विभिन्न प्लेटफार्मों पर अलग-अलग सब्सक्राइब करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक ही सब्सक्रिप्शन के जरिए आप सभी जरूरी शैक्षिक सामग्री और सेवाओं तक पहुंच सकेंगे, जिससे आपका अनुभव सरल और समय की बचत वाला होगा। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. पहली बार, भारतीय सेना ने हाई स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिये सियाचिन और दौलत बेग ओल्डी (DBO) में ऑप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी सफलतापूर्वक स्थापित की है। 2. फाइबर ऑप्टिक केबल डिजिटल जानकारी को स्थानांतरित करने के लिये प्रकाश की तेज़ गति से यात्रा करने वाली तरंगों का उपयोग करते हैं। 3. यह अपने संचालन के लिये पूर्ण आंतरिक परावर्तन पर निर्भर करता है। क्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: पहली बार, भारतीय सेना ने हाई स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिये सियाचिन और दौलत बेग ओल्डी (DBO) में ऑप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी सफलतापूर्वक स्थापित की है। फाइबर ऑप्टिक केबल डिजिटल जानकारी को स्थानांतरित करने के लिये प्रकाश की तेज़ गति से यात्रा करने वाली तरंगों का उपयोग करते हैं। यह अपने संचालन के लिये पूर्ण आंतरिक परावर्तन पर निर्भर करता है। सियाचिन विश्व का सबसे ऊँचा और सबसे ठंडा युद्धक्षेत्र है। यह रणनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण है क्योकि इसके बाईं ओर पाकिस्तान तथा दाईं ओर चीन स्थित है। यह नुब्रा घाटी के उत्तर में स्थित है, जहाँ से नुब्रा नदी प्रवाहित होती है। नुब्रा नदी, जो श्योक नदी की एक सहायक नदी है, सियाचिन ग्लेशियर से निकलती है, यह सिंधु नदी प्रणाली का हिस्सा है। सके अतिरिक्त, सियाचिन ग्लेशियर से काराकोरम पर्वतमाला में नुब्रा घाटी भी देखी जा सकती है। वर्ष 1984 में भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन मेघदूत चलाकर पाकिस्तान द्वारा कब्ज़ा करने से पहले साल्टोरो रिज ग्लेशियर पर नियंत्रण कर लेने के बाद से सियाचिन भारत के क्षेत्राधिकार में है। DBO एक भारतीय सैन्य अड्डा है, जो भारत के सबसे उत्तरी छोर पर कराकोरम पर्वतमाला में स्थित है। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. केंद्रीय मत्स्य मंत्रालय पुरस्कारों में केरल को सर्वश्रेष्ठ समुद्री राज्य और कोल्लम को सर्वश्रेष्ठ समुद्री जिला चुना गया। 2. यह पुरस्कार सतत विकास, मछुआरा समुदायों के कल्याण और अभिनव पहलों के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर केंद्रीय मत्स्य मंत्रालय द्वारा दिए गए पुरस्कारों में केरल को सर्वश्रेष्ठ समुद्री राज्य और कोल्लम को सर्वश्रेष्ठ समुद्री जिला घोषित किया गया है। मत्स्य पालन क्षेत्र में व्यापक हस्तक्षेप को देखते हुए राज्य को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। समुद्री मछली उत्पादन में केरल की रिकॉर्ड वृद्धि, मछुआरों और मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास के लिए अनूठी योजनाएं, तथा केंद्र द्वारा शुरू की गई योजनाओं का पारदर्शी और समय पर कार्यान्वयन, पुरस्कार के लिए विचार किए जाने वाले कुछ कारक थे। यह पुरस्कार सतत विकास, मछुआरा समुदायों के कल्याण और अभिनव पहलों के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ये पुरस्कार तटीय क्षेत्रों में सामाजिक विकास और गरीब मछुआरों के समावेशन के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के सम्मान में दिए जाते हैं। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 29.11.2024 ALL EXAM QUIZ 30.11.2024