0 UPSC EXAM HINDI QUIZ 07.11.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारत और अल्जीरिया ने आज द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इससे दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी और रणनीतिक हितों को बढ़ावा मिलेगा। 2. सेना और अधिकारियों की उपस्थिति में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ- जनरल अनिल चौहान और पीपुल्स नेशनल आर्मी के चीफ ऑफ स्टाफ सईद चनेगृहा ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारत और अल्जीरिया ने आज द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इससे दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी और रणनीतिक हितों को बढ़ावा मिलेगा। सेना और अधिकारियों की उपस्थिति में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ- जनरल अनिल चौहान और पीपुल्स नेशनल आर्मी के चीफ ऑफ स्टाफ सईद चनेगृहा ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। भारत-अल्जीरिया संबंधों में हाल ही में विकास महत्त्वपूर्ण यात्रा: हाल की चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की यात्रा 1 नवंबर को अल्जीरिया की क्रांति की 70 वीं वर्षगाँठ के अवसर पर हुई, जिसमें सैन्य परेड और समारोह आयोजित किये गए, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ द्वारा अल्जीरिया की ऐतिहासिक और राजनीतिक विरासत पर प्रकाश डाला गया। सामरिक सहयोग: भारत द्वारा अल्जीरिया में अपनी रक्षा शाखा (Defence Wing) को पुनः स्थापित किया गया तथा अल्जीरिया को भारत में अपनी रक्षा शाखा स्थापित करने के लिये प्रोत्साहित किया। "विश्व बंधु" या वैश्विक साझेदार के रूप में भारत की भूमिका पर ज़ोर देते हुए, CDS द्वारा रक्षा अनुभव और विशेषज्ञता साझा करने के लिये भारत की तत्परता पर प्रकाश डाला। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारतीय अर्थव्यवस्था और कृषि क्षेत्र में वर्ष 2019-20 से वर्ष 2023-24 तक क्रमशः 4.6% और 4.2% की औसत वार्षिक दर से वृद्धि हुई है, लेकिन इसके अनुरूप ग्रामीण मजदूरी में वृद्धि नहीं हुई है। 2. अप्रैल 2019 से अगस्त 2024 तक ग्रामीण मजदूरी 1.2% की औसत वार्षिक नॉमिनल दर (मुद्रास्फीति के समायोजन के बिना वास्तविक राशि) से बढ़ी है। 3. विशेष रूप से कृषि मजदूरी में (नॉमिनल वृद्धि 5.8% के रूप में थोड़ी अधिक थी) जो कृषि में मज़बूत मांग या श्रम गतिशीलता का संकेतक है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: भारतीय अर्थव्यवस्था और कृषि क्षेत्र में वर्ष 2019-20 से वर्ष 2023-24 तक क्रमशः 4.6% और 4.2% की औसत वार्षिक दर से वृद्धि हुई है, लेकिन इसके अनुरूप ग्रामीण मजदूरी में वृद्धि नहीं हुई है। ग्रामीण मजदूरी की वर्तमान स्थिति नॉमिनल वेज: अप्रैल 2019 से अगस्त 2024 तक ग्रामीण मजदूरी 5.2% की औसत वार्षिक नॉमिनल दर (मुद्रास्फीति के समायोजन के बिना वास्तविक राशि) से बढ़ी है।विशेष रूप से कृषि मजदूरी में (नॉमिनल वृद्धि 5.8% के रूप में थोड़ी अधिक थी) जो कृषि में मज़बूत मांग या श्रम गतिशीलता का संकेतक है। वास्तविक मजदूरी: अप्रैल 2019 से अगस्त 2024 तक ग्रामीण श्रमिकों की वास्तविक मजदूरी वृद्धि (मुद्रास्फीति के अनुरूप समायोजित मजदूरी) कुल मिलाकर -0.4% तक नकारात्मक थी जबकि कृषि मजदूरी में मामूली 0.2% की वृद्धि दर्ज की गई।इससे पता चलता है कि यद्यपि मजदूरी में निरपेक्ष रूप से वृद्धि हुई है लेकिन मुद्रास्फीति इन लाभों से अधिक रहने से ग्रामीण श्रमिकों की वास्तविक क्रय शक्ति में कमी आई है। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. प्रवर्तन निदेशालय के प्रतिनिधित्व वाले भारत को ‘एसेट रिकवरी इंटरएजेंसी नेटवर्क एशिया पैसिफिक’ की संचालन समिति में शामिल किया गया है। 2. यह ग्लोबल कैमडेन एसेट रिकवरी इंटर-एजेंसी नेटवर्क (CARIN) का सदस्य है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: प्रवर्तन निदेशालय (Directorate of Enforcement- ED) के प्रतिनिधित्व वाले भारत को ‘एसेट रिकवरी इंटरएजेंसी नेटवर्क एशिया पैसिफिक’ (Asset Recovery Interagency Network Asia Pacific- ARIN-AP) की संचालन समिति में शामिल किया गया है, जिससे उसे संगठन के भीतर निर्णय लेने और प्रशासनिक जिम्मेदारियों में भूमिका प्रदान की गई है। ARIN-AP के बारे में मुख्य तथ्य परिचय: ARIN-AP एशिया-प्रशांत क्षेत्र में व्यक्तियों, कंपनियों और परिसंपत्तियों के बारे में सूचना का आदान-प्रदान करने से संबंधित एक बहु-एजेंसी नेटवर्क है, जिसका उद्देश्य गैर-कानूनी गतिविधियों से प्राप्त आय का पता लगाने के साथ उसकी वसूली को सुविधाजनक बनाना है। यह ग्लोबल कैमडेन एसेट रिकवरी इंटर-एजेंसी नेटवर्क (CARIN) का सदस्य है। उद्देश्य: अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों के ढाँचे के तहत सभी अपराधों पर नज़र बनाए रखना। ड्रग्स और अपराध पर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय' (UNODC) और CARIN जैसे अन्य संबंधित संगठनों के साथ एक ठोस अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क का निर्माण करना। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप पर स्थित माउंट लेवोटोबी लाकी-लाकी ज्वालामुखी उद्गार हुआ। 2. यह ज्वालामुखी उद्गार इंडोनेशिया में तीव्र ज्वालामुखी गतिविधियों के बाद हुआ है, तथा हाल ही में पश्चिमी सुमात्रा में माउंट मेरापी में भी एक अन्य ज्वालामुखी उद्गार हुआ था। 3. इंडोनेशिया में लगभग 120 सक्रिय ज्वालामुखी हैं तथा माउंट लेवोटोबी, पैसिफिक रिंग ऑफ फायर का एक हिस्सा है, जो लगातार भूकंपीय और ज्वालामुखीय गतिविधियों के लिये जाना जाता है। क्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप पर स्थित माउंट लेवोटोबी लाकी-लाकी ज्वालामुखी उद्गार हुआ। यह ज्वालामुखी उद्गार इंडोनेशिया में तीव्र ज्वालामुखी गतिविधियों के बाद हुआ है, तथा हाल ही में पश्चिमी सुमात्रा में माउंट मेरापी में भी एक अन्य ज्वालामुखी उद्गार हुआ था। इंडोनेशिया में लगभग 120 सक्रिय ज्वालामुखी हैं तथा माउंट लेवोटोबी, पैसिफिक रिंग ऑफ फायर का एक हिस्सा है, जो लगातार भूकंपीय और ज्वालामुखीय गतिविधियों के लिये जाना जाता है। पैसिफिक रिंग ऑफ फायर (परि-प्रशांत मेखला) प्रशांत महासागर में एक क्षेत्र है जहाँ सक्रिय ज्वालामुखियों और लगातार भूकंपों जैसी गतिविधियाँ देखने को मिलती हैं। यह गतिविधियाँ काफी हद तक टेक्टोनिक प्लेटों का परिणाम हैं, जहाँ विशाल प्रशांत प्लेट अपने आसपास की कम घनत्व वाली प्लेटों जैसे नाज़का प्लेट, ज़ुआन डे फूका प्लेट के साथ संपर्क में रहती है। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. बाल्फोर घोषणा-पत्र को 107 वर्ष पूरे हुए, जो 2 नवम्बर, 1927 को जारी किया गया था। 2. बाल्फोर घोषणा-पत्र (जिसका नाम ब्रिटिश विदेश सचिव आर्थर जेम्स बाल्फोर के नाम पर रखा गया) प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सरकार द्वारा जारी किया गया एक सार्वजनिक दस्तावेज़ था। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: बाल्फोर घोषणा-पत्र को 107 वर्ष पूरे हुए, जो 2 नवम्बर, 1917 को जारी किया गया था। बाल्फोर घोषणा-पत्र (जिसका नाम ब्रिटिश विदेश सचिव आर्थर जेम्स बाल्फोर के नाम पर रखा गया) प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सरकार द्वारा जारी किया गया एक सार्वजनिक दस्तावेज़ था। इसमें फिलिस्तीन में "यहूदी लोगों के लिये होमलैंड" की स्थापना का समर्थन किया गया, जो उस समय एक ओटोमन क्षेत्र था, जहाँ यहूदी अल्पसंख्यक आबादी कम थी। यह घोषणा-पत्र यूरोप में बढ़ते उत्पीड़न के बीच यहूदियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये जारी किया गया था। मैकमोहन-हुसैन कॉरस्पोंडेंस (1915-1916) में ब्रिटेन के पूर्व वादे के विपरीत था, जिसमें उसने ओटोमन साम्राज्य के विरुद्ध अरब की सहायता के बदले में एक स्वतंत्र अरब राज्य का समर्थन करने का वादा किया था। ब्रिटेन ने मित्र राष्ट्रों के लिये यहूदियों का समर्थन मांगा ताकि अमेरिका और रूस में यहूदी समुदायों को प्रभावित किया जा सके, साथ ही फिलिस्तीन पर नियंत्रण को स्वेज़ नहर और भारत में ब्रिटिश हितों की रक्षा के लिये महत्त्वपूर्ण माना। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 07.11.2024 ALL EXAM QUIZ 08.11.2024